गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-व्यापारियों का भविष्य अंधकार मय-किशन राजपाल

 
bhavishy-andhakaar

गोण्डा।  अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष किशन राज पाल ने व्यापार के बदलते स्वरूप को देखकर गोंडा के व्यापारियों के भविष्य पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा की गोंडा के व्यापारियों का भविष्य अंधकार मय है। पहले से चल नहीं ऑनलाइन शॉपिंग एवं गोंडा में खुले बड़ी कंपनियों के लगभग 10-12 शोरूम एवं माल से व्यापारियों की कमर टूट चुकी है। पिछली 7 तारीख से जो मंदी की लहर चल रही है ऐसी मंदी पहले देखने को नहीं मिली। सभी व्यापारी सर पर हाथ रखकर बैठे हुए हैं। उसके ऊपर जो ग्रोफर कंपनी वाले अब तक ऑनलाइन माल भेजते थे, वे अब माल खोल कर सीधे उपभोक्ता को लगभग होलसेल रेट पर सामान दे रहे हैं। जिसका रिटेल बाजार पर असर देखने को मिल रहा है। रिलायंस कंपनी कचहरी रोड पर विशाल शोरूम खोलने का कार्य बड़ी तेजी से कर रही है। ग्राहकों की रूचि को देखते हुए गोंडा नगर में कई रिटेल दुकाने सेल्फ सर्विस सिस्टम से खुल चुकी हैं। उसके ऊपर आईटीआई के आगे जिओ सर्विस देने के लिए अपना शोरूम खोल रहा है। यह बात सबको मालूम है जिओ फोन आने के बाद टेलीकॉम बिजनेस की धज्जियां उड़ गई थी। बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत छोड़कर भाग गई थी। और जो कंपनियां भारत में चल रही है वह भी लगभग घाटे पर चल रही है। ऐसे में अगर जिओ रिटेल की ओर रुख कर रहा है। तो उसका सीधा असर छोटे एवं मझोले व्यापारियों पर पड़ेगा। कुल मिलाकर निष्कर्ष यही निकलता है कि गोंडा के व्यापारियों का भविष्य अंधकार में है। व्यापारी नेता किशन राजपाल ने आवाहन किया कि सभी व्यापार मंडलों को सामूहिक बैठक करके इस पर गहन चर्चा की जाए। जिससे इसके निस्तारण के लिए सरकार से मांग की जा सके।





”go"