गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में पीड़ित न्याय के लिये कोतवाली का चक्कर लगा रहा

 
nyaay-ke-liye

कर्नलगल-गोण्डा।  मारपीट कर रुपये छीनने के मामले में एक व्यक्ति न्याय के लिये कोतवाली का चक्कर लगा रहा है। मामला कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत ग्राम बिबियापुर अवधूतनगर से जुड़ा है। यहां के निवासी राजकुमार तिवारी ने बताया कि उसकी पत्नी बीमार है। इलाज कराने के लिये उसने करनैलगंज में संचालित जन सेवाकेंद्र से 25 हजार रुपये निकाले थे। बाजार में अपना कार्य निपटाकर वह 10 सितंबर की देर शाम बाइक पर सवार होकर घर जा रहा था। वह गांव पहुंचने ही वाला था कि घात लगाए बैठे कुछ लोगों ने उसे रोंक लिया। और पिटाई करते हुये उसके रुपये छीनकर फरार हो गये। पीड़ित का आरोप है कि उसने कोतवाली में तहरीर दिया, मगर पुलिस जांच किये जाने का बहाना बताकर उसे लगातार वापस कर रही है। उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने की बात कही है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नही है। फिर भी यदि ऐसा है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जायेगी।

”go"