गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा- चेक देकर जमीन का कराया बैनामा ,बाउंस होने के बाद पैसा मांगने पर मिल रही धमकी

 
par-mil-rahee-dhamakee

कर्नलगंज-गोण्डा।  चेक देकर जमीन का बैनामा करा लिया। खाते में धन न होने से चेक बाउंस हो गया। अब जमीन की कीमत मांगने पर उसे धमकियां मिल रही हैं। मामला अब पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत सकरौरा शहरी निवासी हकीम अहमद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। जिसमे कहा गया है, कि थाना कटरा बाजार के ग्राम कौड़हा जगदीशपुर निवासी मोहम्मद रफी खां, ग्राम निंदूरा निवासी  मोहम्मद मुन्नू खां व आदिल बाहर खां पुत्र नवाब खां ने जालसाजी व धोखाधड़ी करते हुये पांच लाख रुपये का चेक देकर उनकी भूमि का बैनामा करवा लिया। बैंक में उसने तीन बार चेक जमा किया, जहां चेक बाउंस हो गया। अब तीनो लोग भूमि की कीमत देने से मना कर रहे हैं। आरोप है कि रुपये मांगने पर जान से मार  देने की धमकी भी दे रहे हैं। जब से प्रार्थी ने कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है तब से उसे प्रार्थना पत्र वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। इसी तरह करनैलगंज नगर के पजावा निवासी चार लोगों ने भी शनिवार को तहसील दिवस में दो लोगों के विरूद्ध शिकायत की है कि जमीन का बैनामा कराने के बाद अब उसे कीमत के बजाय धमकी दिया जा है। उसमें भी उपरोक्त लोगों का ही नाम शामिल है। कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है।
”go"