( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आलू पनीर की सब्जी रेसिपी लेकर आए हैं। आलू पनीर की सब्जी की बात ही कुछ अलग है। यह बनाने में आसान है और खाने में बेहद स्वादिष्ट। यही कारण है कि लोग हमसे अक्सर ये रेसिपी पूछते रहते हैं। आप भी आलू पनीर बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करके देखें। हमें यकीन है कि आलू पनीर रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
आलू पनीर के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | पनीर | 300 ग्राम |
| 02 | आलू | 04 नग (उबले हुए) |
| 03 | दही | 1-1/2 कप |
| 04 | मेथी पत्ती | 1/2 कप (सुखाई हुई) |
| 05 | घी | 01 बड़ा चम्मच |
| 06 | प्याज | 02 नग (कटी हुई) |
| 07 | अदरक | 1- 1/2 इंच टुकड़ा |
| 08 | हरी मिर्च | 03 नग बारीक कटी हुई |
| 09 | टमाटर | 04 नग (बारीक कटे हुए) |
| 10 | लहसुन पेस्ट | 02 छोटे चम्मच |
| 11 | धनिया पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 12 | लाल मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 13 | काली मिर्च पाउडर | 01 चुटकी |
| 14 | बादाम | 10 नग (कटे हुए) |
| 15 | किशमिश | 15-16 नग |
| 16 | पिस्ता | 10-15 नग (कटे हुए) |
| 17 | केसर | 01 चुटकी (भीगी हुई) |
| 18 | हरी धनिया | 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई) |
| 19 | नमक | स्वादानुसार |
आलू पनीर बनाने की विधि-
- आलू पनीर की सब्जी के लिये सबसे पहले उबले हुए आलुओं को काट लें। इसके बाद पनीर को भी मनचाहे साइज़ में काट लें।
- अब एक बड़े बाउल में दही, सूखी मेथी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कटे हुए आलू और पनीर डालें और मिक्स कर लें।
- एक फ्राई पैन में घी डाल कर गर्म करें। घी गर्म होने पर उसमें प्याज डालें और भून लें। प्याज भुन जाने पर पैन में कटी हुई हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट डालें और थोड़ा सा भून लें।
- फिर उसमें कटे हुए टमाटर और नमक डालें और उसे चला कर 2 मिनट के लिये ढ़क दें। 2 मिनट ढक कर पकने के बाद पैन में दही का मिश्रण डाल दें और चलाते हुए तब तक पकायें, जब तक पैन चिकनाई न छोड़ने लगे।
- अब पैन में काली मिर्च पाउडर, सूखे मेवे, केसर और एक कप पानी मिलायें और उबाल आने तक चलाते हुए पका लें। उसके बाद गैस बंद कर दें।
- लीजिये आपकी आलू पनीर बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका आपका आलू पनीर की सब्जी तैयार है। अब इसे हरी धनिया से गार्निश करें और फिर पराठे या रोटी के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप आलू पनीर बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

