(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मीठी नवरतन चटनी लाए हैं। गर्मी के मौसम में आम का तरह-तरह से इस्तेमाल किया जाता है। कच्चे आम की मीठी नवरतन चटनी उनमें से एक है । मीठी नवरतन चटनी बेहद स्वादिष्ट होती है और खाने में चार चांद लगा देती है। तो लीजिए आप भी नवरतन चटनी बनाने की विधि नोट करें और इसे आज ही ट्राई करें। हमें यकीन है कि नवरतन चटनी रेसिपी आपको पसंद आएगी।
नवरतन चटनी बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | कच्चे आम | 250 ग्राम |
| 02 | गुड़ | 250 ग्राम (महीन कतरा हुआ) |
| 03 | छुहारे | 7-8 नग (बारीक कतरे हुए) |
| 04 | बादाम | 02 छोटे चम्मच (बारीक कतरे हुए) |
| 05 | पिस्ता | 01 छोटा चम्मच (बारीक कतरे हुए) |
| 06 | किशमिश | 02 छोटे चम्मच |
| 07 | अदरक | 01 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस कर लें) |
| 08 | लाल मिर्च पाउडर | 02 छोटे चम्मच |
| 09 | नमक | स्वादानुसार। |
नवरतन चटनी बनाने की विधि -
- मीठी नवरतन चटनी रेसिपी के लिये सबसे पहले आमों को धो कर छील लें और बीज हटा कर उन्हें कद्दूकस कर लें।
- अब पैन में 2 कप पानी लेकर उसमें आम के टुकड़े डालें और ढ़क कर आम गलने तक पकायें।
- आम गलने पर पैन का बचा हुआ पानी फेंक दें। इससे आमों का खट्टापन निकल जाएगा। अब पैन में गुड़ सहित सारी चीजें डाल दें और मीडियम आंच पर पकायें।
- थोड़ी देर में गुड़ पिघल कर शीरा बन जायेगा। चटनी को तब तक पकायें, जब तक वह गाढ़ी न हो जाये। इसके बाद गैस बंद कर दें।
- लीजिए नवरतन चटनी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आम की मीठी नवरतन चटनी तैयार है। इसे ठंडा कर लें और फ्रिज में रख कर 15 दिनों तक इस्तेमाल करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप नवरतन चटनी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

