गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

सोया चाप मसाला कैसे बनाये

 
masaala

( वर्तिका श्रीवास्तव )
सोया चाप वेज खाने वाले इसे बहुत ज्‍यादा पसंद करते है। हालांकि इसका स्वाद नॉन-वेज डिश से मेल खाता है लेकिन यह पूरी तरह शाकाहारी पकवान है। सोयाबीन खाना हेल्‍थ के लिए भी अच्छा होता है। इसे आप किसी भी तरह के डिश जैसे- चाप मसाला, तंदूरी चाप, बटर चाप बना कर खा सकती हैं। आज मै आपको इसी टेस्‍टी चाप के लिए मसाला बताने जा रहे हैं। ताकि यदि आपका चाप खाने का मन हो तो आप इसे बाजार से ऑर्डर न करके घर में ही बनाएं।  

सोया चाप मसाला बनाने की आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 साबुत लौंग 1 छोटा चम्मच
02 दालचीनी 1 पीस
03 लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच
04 हल्दी पाउडर 1 चम्मच
05 सफेद खसखस ( पोस्ता दाना ) 1 बड़ा चम्मच
06 अदरक पाउडर 1 चम्मच
07 लहसुन पाउडर 1 चम्मच
08 तेज पत्ता 2 पत्ता
09 केसर 1 चुटकी
10 जीरा 1 चम्मच
11 काजू 6 पीस
12 इलायची 20 पीस
13 प्याज का पाउडर 1 चम्मच
14 जायफल 1 चम्मच

सोया चाप मसाला बनाने की विधि -

  • मध्यम आच पर एक पैन में साबुत मसाले (जीरा, इलायची, लौंग, दालचीनी, तेज पत्ता), काजू और खसखस भूनें।
  • तब तक गरम करें जब तक कि मसालों से खुशबू न आने लगे, लेकिन ध्यान रखें कि जलने न पाए।
  • मसाला ब्लेंडर में सभी सामग्री डालें और एक पाउडर को पीस लें। एक एयर टाइट कंटेनर में रखें और फ्रिज में स्टोर करें। इसे कुछ हफ्तों के अंदर ही इस्‍तेमाल करें।
  • तो देर किस बात की आप भी मसाले मार्किट से खरीदने की बजाय रोजाना 1 मसाला घर पर ही बनाएं। अपने हाथों से पिसे मसाले फ्रेश होने के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी के भी होते हैं। 

आवश्यक सुझाव-

यदि आप सोया चाप मसाला बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

”go"