( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए सूजी कचौरी रेसिपी लेकर आए हैं। कचौरी एक पारम्परिक स्नैक्स है। सूजी की कचौरी बनाने में बेहद आसान है। इन्हें आप त्यौहार या किसी खास मौके पर बना कर घर वालों को सरप्राइज कर सकते हैं। ये खस्ता कचौरी बेहद लज़ीज होती हैं। आप भी सूजी की कचौरी बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें पूरा यकीन है कि सूजी कचौरी बनाने की रेसिपी आपको पसंद आएगी।
सूजी की कचौरी के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | सूजी | 01 कप |
| 02 | आलू | 04 नग, (उबले हुए) |
| 03 | हरी धनिया | 01 बड़ा चम्मच |
| 04 | हरी मिर्च | 01 नग (बारीक कटी हुई) |
| 05 | अदरक | 01 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस की हुई) |
| 06 | धनिया पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 07 | अमचूर पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
| 08 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
| 09 | गरम मसाला | 1/4 छोटा चम्मच |
| 10 | अजवायन | 1/4 छोटा चम्मच |
| 11 | तेल | आवश्यकतानुसार |
| 12 | नमक | स्वादानुसार |
सूजी की कचौरी बनाने की विधि -
- सूजी कचौरी रेसिपी के लिए सबसे पहले कचौरी की स्टफिंग बनाएंगे। इसके लिए उबले हुए आलू को मैश कर लें। आलू में अदरक, धनिया पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला, 1/2 छोटा चम्मच नमक और हरी धनिया डालकर अच्छी तरह से मिला लें। ये आपकी कचौरी की स्टफिंग तैयार हो गई।
- अब एक बर्तन में दो कप पानी गरम करें। पानी जब उबलने लगे, इसमें अजवायन, 1/2 छोटा चम्मच नमक और एक बड़ा चम्मच तेल डाल दें। फिर इसमें धीरे-धीरे सूजी डालें और चलाते रहें। जब सूजी गाढी हो जाए, गैस बंद कर दें और चलाते हुए ठंडी करें।
- जब सूजी हाथ में लेने लायक ठंडी हो जाए, तब हाथों में थोड़ा सा तेल लगा लें और सूजी को अच्छी तरह से गूंथ लें। गुंथी हुई सूजी से एक नींबू के बराबर लोइयां बना लें।
- लोई को चपटा करके उसके बीच में ज़रूरत भर की स्टफिंग रखें और फिर उसे बंद करके कचौरी आकार की बना लें। इसे ही सारी कचौरी तैयार कर लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें कचौरी डालें और उलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- लीजिए, सूजी की कचौरी बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपकी सूजी की कचौरी तैयार हैं। इन्हें सर्विंग प्लेट में निकालें और मनपसंद चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप सूजी की कचौरी बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

