बंगाली मिठाईयों में रसगुल्ला तो पसंद आता ही है, रसमलाई रसगुल्ले से भी अधिक स्वादिष्ट होता है जिसे हम सब पसंद करते है। इस बार आप कुछ विशेष बनाना चाहें तो रसमलाई भी बना सकते है। यह बनाने में जितना मुश्किल दिखता है उतना है नहीं। तो चलिए इस बार रसमलाई बनाकर देखिये।
घर पर रसमलाई कैसे बनायें?
रसमलाई के लिये बाजार में बिकने वाला सामान्य छैना उपयोग नहीं किया जाता। कुछ डेयरी की दुकानें आपके आर्डर करने पर छैना मंगवा देती है। लेकिन बेहतर यही होगा कि आप घर में खुद छैना बना ले। इसमें अधिक समय नहीं लगता है। घर में छैना बनाने के लिये यहां पर क्लिक करे-
रसमलाई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या | सामग्री नाम | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | गाय का दूध | 2 लीटर |
02 | नींबू का रस | 2 चम्मच |
03 | पानी | 1 लीटर |
04 | इलायची | 4 पीस |
05 | चीनी | 700 ग्राम |
06 | रीठा | 3 पीस |
रसमलाई के लिए छेना कैसे तैयार करें-
- दूध को किसी बर्तन में निकाल लीजिए और उबलने के लिए रख दीजिए जलने से रोकने के लिए बीच-बीच में किसी बर्तन से हिलाएं। । दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, और दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये।
- नींबू का रस निकाल कर उसमें उतना ही पानी मिला लीजिये।
- दूध को 2 मिनिट रखने के बाद, उसमे थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुए चमचे से चलाइये, जब दूध पूरा फट न जाय, और दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिये।
- 2 मिनिट बाद 1 छलनी लीजिए इस पर एक कपड़ा रख दीजिए और छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल कर उसमे नींबू रस का टेस्ट अच्छे से निकाल दीजिये ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे।
- अब आप कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये । जिससे छेना में अतिरिक्त पानी न रह जाय।
- अब आप छेना को किसी जगह टांग दे और लगभग 1 घंटे तक टंगे रहने दे।
- अब आप छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये।
- जब तक कि छैना मिश्रण बिना किसी दाने का न हो जाए, तब तक गूंधें। ज्यादा मत गूंधे क्योंकि रसमलाई बनाना कठिन हो जाएगा।
- छेने से छोटी-छोटी लोइयां काट लें. इन लोइयों को हाथों से अच्छी तरह रोल करें और फिर इन्हें हल्का सा चपटा कर लें। अगर छेना बॉल्स फट रही हैं तो इन्हें फिर से अच्छी गूंदें और लोई बनाएं।
- छैने से थोड़ा-थोड़ा छैना निकाल कर, छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख ले और नर्म मुलायम कपडे से ढक कर रख दे।
रसमलाई को चीनी की चाशनी में कैसे उबालें-
- सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में, 700 ग्राम चीनी , 4 फली इलायची और 2 लीटर पानी लें।
- अब आप आंच पर इसे गर्म करें और चीनी पिघल जाएगा। इसके बाद अब आप पानी को 5 मिनट तक या चाशनी के थोड़ा चिपचिपा होने तक उबलने दे । इसके बाद आप आंच को एकदम धीमी कर दे।
- अब आप रसमलाई को अच्छे से बनाने के लिए रीठा को तोड़कर किसी बर्तन में रखे,और इसमें 100 ग्राम पानी मिलाकर उसका ढक्कन बंद करके खूब हिला दे। और चाशनी में आप थोड़ा-थोड़ा करके डाल दे । क्योकि झाग से ही रसमलाई पकता है और अच्छा बनता है ।
- जब चाशनी दो तार की चिपचिपा बना ले तो आप उसमे से लगभग 600 ग्राम चाशनी अलग किसी बर्तन में निकाल ले। और चाशनी में पानी मिलाकर उसे एक तार की चाशनी बना दे।
- इसके बाद आप आंच को तेज कर दे,जब चाशनी खौलने लगे तो आप उसमे बने हुए रसमलाई डाल दे। जब आपका रसमलाई लगभग 10-12 मिनट अच्छे से बन जाये तो आप झाग में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर झाग को कम कर दे और रसमलाई को बाहर निकाल कर एक तार की चाशनी में डाल दे। नोट - झाग निकलने से चाशनी गाढ़ा हो जाता है।
- जब आप रसमलाई निकाल ले, तब आप चाशनी को पुनः खौलने लगे तो आप उसमे बने हुए रसमलाई डाल दे, और कुछ समय बाद जब आपका रसमलाई बन जाये तो आप पुनः पानी डालकर झाग को कम करे , और रसमलाई को निकाल ले। एक तार की चाशनी में डाल दे।
रसमलाई दूध बनाने की आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या | सामग्री नाम | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | दूध | 1 लीटर |
02 | केसर | 15-20 टुकड़े (यदि आप चाहें) |
03 | काजू | 15-16 (छोटे छोटे टुकड़े काट लीजिये) |
04 | इलायची | 3-4 (छील कर कूट लीजिये) |
05 | चिरोंजी | 1 टेबल स्पून (साफ कर लीजिये) |
रसमलाई कैसे बनाये-
- दूध को गाढ़ा करने के लिये गैस पर रख दीजिये। उबाल आने पर थोड़ी थोड़ी देर में चमचे से चलाते रहिये, दूध में केसर के टुकड़े और मेवे डाल दीजिये। जब दूध की मात्रा आधा या 40-50 प्रतिशत के करीब हो जाय, तो आप गैस बन्द कर दीजिये, दूध में चीनी और इलाइची मिला दीजिये। रसमलाई के लिये दूध तैयार है।
- रसमलाई के गोले चीनी के पानी से निकाल कर सारे रसमलाई के गोले को दूध में डाल दीजिए, रसमालाई तैयार है।
- रसमलाई को प्याले में निकालिए प्लेट में निकाल कर, कतरे हुये पिस्ते, चिरोंजी और काजू से सजाइये और फ्रिज में रख कर ठंडा कीजिये। ठंडी रसमलाई खा कर देखिये, बहुत ही स्वादिष्ट बनी है।
महत्वपूर्ण सुझाव-
- रसमलाई के लिये दूध तैयार कर रहे हैं, उसमें मेवा अपनी पसन्द के अनुसार कम ज्यादा और जो आपको पसन्द हो वह डाल सकते है।
- छैना के रसमलाई बनाने के लिये दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध लिया जा सकता है, ताजा दूध न मिलने पर अमूल का फुल क्रीम दूध लिया जा सकता है।
- छैना को मसल मसल कर अच्छा चिकना करना जरूरी है।
- छैना गोलों को चाशनी में तभी डालें जब चाशनी में अच्छा उबाल आ रहा हो।
- जब रसमलाई अच्छे से बन जाये तो आप उसमे पानी डालकर झाग को काम करे,और रसमलाई बाहर निकाल कर एक तार के चाशनी में डाल दे।
- सबसे पहले, फ्रिज में रखेंगे तो रसगुल्ला 5-7 दिनों के लिए अच्छा बना रहता है।
- लीजिये रसमलाई बनकर तैयार है अब आप इन्हें किसी भी तीज - त्यौहार के मौके पर घर में आसानी से बना सकते है और सबको खिला सकते है। रसमलाई बच्चे हो या बड़े सभी खाना पसंद करते है। उम्मीद है आपको बनाने की विधि पसंद आयी होगी।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।