गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

स्पंज रसगुल्ला कैसे तैयार करें

rasgulla
( वर्तिका श्रीवास्तव )
srivastav
आज की रेसिपी में हम स्पंज रसगुल्ला ( छैना रसगुल्ला ) बनाने के बारे में जानकारी देने जा रहे है।  यह खाने में बहुत ही स्पंजी और टेस्टी होता है। स्पंज रसगुल्ला वैसे तो पारंपरिक बंगाली मिठाई है परन्तु  यह वास्तव में ओड़िसा में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है।  यह मिठाई दूध को फाड़ कर बनाई जाती है और इसे बनाने में समय भी कम लगता है।  

मित्रो कोई त्योहार हो या फिर कोई खुशी का मौका, मीठे के बिना पूरा ही नहीं होता। इतना ही नहीं, कभी-कभी भोजन के बाद भी आपका मीठा खाने का मन करता है। ऐसे में आप स्पंज रसगुल्ला बना सकते हैं। यह रसगुल्ला अमूमन हर किसी को पसंद होता है और इसे बनाने में बहुत ज्यादा मेहनत करने की भी आवश्यकता नहीं होती। यह बेहद जल्दी तैयार हो जाता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की विधि के बारे में-

स्पंज रसगुल्ला बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या सामग्री नाम सामग्री मात्रा
01 गाय का दूध 1 .5 लीटर
02 नींबू का रस 2 चम्मच
03 चीनी 700 ग्राम
04 इलायची 4 फली
05 मैदा 100 ग्राम
06 रीठा 3 पीस
07 पानी 2 लीटर
रसगुल्ले के लिए छेना कैसे तैयार करें-
  1. दूध को किसी बर्तन में निकाल लीजिए और उबलने के लिए रख दीजिए जलने से रोकने के लिए बीच-बीच  में किसी बर्तन से हिलाएं। । दूध में उबाल आने के बाद, दूध को गैस से उतार लीजिये, और दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये।
  2. नींबू का रस निकाल कर उसमें उतना ही पानी मिला लीजिये। 
  3. दूध को 2 मिनिट रखने के बाद, उसमे थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुए चमचे से चलाइये, जब दूध  पूरा फट न जाय, और दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिये।
  4. 2 मिनिट बाद 1 छलनी लीजिए इस पर  एक कपड़ा रख दीजिए और छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल कर उसमे नींबू रस का टेस्ट अच्छे से निकाल दीजिये ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे। 
  5. अब आप कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये । जिससे छेना में अतिरिक्त पानी न रह जाय। 
  6. अब आप छेना को किसी जगह टांग दे और लगभग 1 घंटे तक टंगे रहने दे। 
  7. अब आप छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और  छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये।
  8. जब तक कि छैना मिश्रण बिना किसी दाने का न हो जाए, तब तक गूंधें। ज्यादा मत गूंधे क्योंकि रसगुल्ला बनाना कठिन हो जाएगा।
  9. अब आप चाहे तो इसे बिना मैदा के भी बना सकते है। क्योकि मैदा पड़ने से वर्जिनल टेस्ट बदल जायेगा। 
  10. यदि आपको बिक्री करना है या अधिक जरुरत है तो आप मसले हुए छैना में मैदा डाल कर इसे फिर से 3-4 मिनिट तक मसल लीजिए। और एकदम चिकना बना कर तैयार कर लीजिए।
  11. छैने से थोड़ा-थोड़ा छैना निकाल कर, छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख ले और नर्म मुलायम  कपडे से ढक कर रख दे। 
रसगुल्ले का चीनी की चाशनी में कैसे उबालें-
  1. सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में, 700  ग्राम चीनी , 4 फली  इलायची और 2 लीटर पानी लें।
  2. अब आप आंच पर इसे गर्म करें और चीनी पिघल जाएगा। इसके बाद अब आप पानी को 5 मिनट तक या चाशनी के थोड़ा चिपचिपा होने तक उबलने दे । इसके बाद आप आंच को एकदम धीमी कर दे। 
  3. अब आप स्पंज रसगुल्ला को अच्छे से बनाने के लिए रीठा को तोड़कर किसी बर्तन में रखे,और इसमें 100 ग्राम पानी मिलाकर उसका ढक्कन बंद करके खूब हिला दे। और चाशनी में आप थोड़ा-थोड़ा करके डाल दे । क्योकि झाग से ही स्पंजी रसगुल्ला पकता है और अच्छा बनता है । 
  4. जब चाशनी दो तार की चिपचिपा बना ले तो आप उसमे से लगभग 600 ग्राम चाशनी अलग किसी बर्तन में निकाल ले। और  चाशनी में पानी मिलाकर उसे एक तार की चाशनी बना दे। 
  5. इसके बाद आप आंच को तेज कर दे,जब चाशनी खौलने लगे तो आप उसमे बने हुए स्पंज रसगुल्ला डाल दे। जब आपका स्पंजी रसगुल्ला लगभग 10-12 मिनट अच्छे से बन जाये तो आप झाग में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर झाग को कम कर दे और स्पंज रसगुल्ला को बाहर निकाल कर एक तार की चाशनी में डाल दे। नोट - झाग निकलने से चाशनी गाढ़ा  हो जाता है। 
  6. जब आप स्पंजी रसगुल्ला निकाल ले, तब आप चाशनी को पुनः खौलने लगे तो आप उसमे बने हुए स्पंज रसगुल्ला डाल दे, और कुछ समय बाद जब आपका स्पंज रसगुल्ला बन जाये तो आप पुनः पानी डालकर झाग को कम करे , और स्पंजी रसगुल्ला को निकाल ले। 
  7. स्पंजी रसगुल्लों को चाशनी में ही 5-6 घंटे तक रहने दीजिए। रसगुल्ले बहुत ही साफ्ट और स्पंजी  बनेंगे।
महत्वपूर्ण सुझाव-
  1. छैना के रसगुल्ले बनाने के लिये दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध लिया जा सकता है, ताजा दूध न मिलने पर अमूल का फुल क्रीम दूध लिया जा सकता है। 
  2. छैना को मसल मसल कर अच्छा चिकना करना जरूरी है। 
  3. मैदा तभी डाले जब आपको अधिक जरुरत हो या बिक्री करना हो । 
  4. छैना गोलों को चाशनी में तभी डालें जब चाशनी में अच्छा उबाल आ रहा हो। 
  5. जब स्पंजी रसगुल्ला अच्छे से बन जाये तो आप उसमे पानी डालकर झाग को काम करे,और स्पंजी रसगुल्ला बाहर निकाल कर एक तार के चाशनी में डाल  दे। 
  6. सबसे पहले, फ्रिज में रखेंगे तो रसगुल्ला 5-7 दिनों के लिए अच्छा बना रहता है।
लीजिये छैना रसगुल्ले बनकर तैयार है अब आप इन्हें किसी भी तीज - त्यौहार के मौके पर घर में आसानी से बना सकते है और सबको खिला सकते है। छैना रसगुल्ले बच्चे हो या बड़े सभी खाना पसंद करते है। उम्मीद है आपको बनाने की विधि पसंद आयी होगी।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"