गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

राजभोग स्वीट कैसे बनाये

rajbhog

( वर्तिका श्रीवास्तव )
srivastav
राजभोग बिलकुल स्पंज रसगुल्ले की तरह ही बनाया जाता है, फर्क इतना है कि इसके के अन्दर सूखे मेवे की स्टफिंग भरी होती है, और साइज में राजभोग थोड़ा बड़ा होता है।  राजभोग में हम केसर मिला कर केसरिया राजभोग (Kesari Rajbhog) भी बना सकते है। यह रेसिपी आम तौर पर बंगाली समुदाय के भीतर नवरात्रि और दिवाली के त्यौहार के मौसम के दौरान तैयार किए जाते हैं। राजभोग एक बहुत ही टेस्टी व स्वाद से भरपूर मिठाई है जो दुनिया भर में बहुत ज़्यादा प्रसिद्ध है इसे बनाना इतना आसान है की इसे हम कभी भी बना सकते है।

राजभोग स्वीट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -

क्रम संख्या सामग्री नाम सामग्री मात्रा
01 गाय का दूध 1 .5 लीटर
02 नींबू का रस 2 चम्मच
03 चीनी 700 ग्राम
04 इलायची 4 फली
05 रवा / सेमोलिना / सूजी 100 ग्राम
06 पीला रंग एक चुटकी)
07 केसर चार धागे, दूध में भीगे हुए
08 रीठा 3 पीस
09 पानी 1 .5 लीटर

राजभोग के लिए छेना कैसे तैयार करें-

  1. दूध को किसी बर्तन में निकाल लीजिए और उबलने के लिए रख दीजिए जलने से रोकने के लिए बीच-बीच  में किसी बर्तन से हिलाएं। । फिर जब दूध में उबाल आ जाएं तो फिर इसमें पीला रंग डालकर चम्मच से चला लें।  और दूध को गैस से उतार लीजिये, और दूध को हल्का सा ठंडा होने दीजिये।
  2. नींबू का रस निकाल कर उसमें उतना ही पानी मिला लीजिये। 
  3. दूध को 2 मिनिट रखने के बाद, उसमे थोड़ा-थोड़ा नींबू का रस डालते हुए चमचे से चलाइये, जब दूध  पूरा फट न जाय, और दूध में छैना और पानी अलग दिखाई देने लगे तो नींबू का रस डालना बन्द कर दीजिये।
  4. 2 मिनिट बाद 1 छलनी लीजिए इस पर  एक कपड़ा रख दीजिए और छैना को कपड़े में छानिये और ऊपर से ठंडा पानी डाल कर उसमे नींबू रस का टेस्ट अच्छे से निकाल दीजिये ताकि नींबू का स्वाद छैना में न रहे। 
  5. अब आप कपड़े को चारों ओर से उठाकर हाथ से दबा कर अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये । जिससे छेना में अतिरिक्त पानी न रह जाय। 
  6. अब आप छेना को किसी जगह टांग दे और लगभग 1 घंटे तक टंगे रहने दे। 
  7. अब आप छैना को किसी थाली में निकाल लीजिये और  छैना को मसल मसल कर चिकना कर लीजिये।
  8. जब तक कि छैना मिश्रण बिना किसी दाने का न हो जाए, तब तक गूंधें। ज्यादा मत गूंधे क्योंकि रसगुल्ला बनाना कठिन हो जाएगा।
  9. अब आप एक टेबल स्पून रवा / सेमोलिना / सूजी   और चुटकी इलायची पाउडर डालें।
  10. 5 और मिनट के लिए या एक नरम आटा बनने तक गूंध लें।
  11. छैने से थोड़ा-थोड़ा छैना निकाल कर, केंद्र में ½ टी स्पून कुचल कर ड्राई फ्रूट रखें  और छोटे छोटे गोले बना कर प्लेट में रख ले और नर्म मुलायम  कपडे से ढक कर रख दे। 

राजभोग स्वीट का चीनी की चाशनी में कैसे उबालें-

  1. सबसे पहले, एक बड़े बर्तन में, 700  ग्राम चीनी , 4 फली  इलायची और 1 .5 लीटर पानी लें।
  2. अब आप आंच पर इसे गर्म करें और चीनी पिघल जाएगा। इसके बाद अब आप पानी को 5 मिनट तक या चाशनी के थोड़ा चिपचिपा होने तक उबलने दे । इसके बाद आप आंच को एकदम धीमी कर दे। 
  3. अब आप राजभोग स्वीट को अच्छे से बनाने के लिए रीठा को तोड़कर किसी बर्तन में रखे,और इसमें 100 ग्राम पानी मिलाकर उसका ढक्कन बंद करके खूब हिला दे। और चाशनी में आप थोड़ा-थोड़ा करके डाल दे । क्योकि झाग से ही राजभोग स्वीट पकता है और अच्छा बनता है । 
  4. जब चाशनी दो तार की चिपचिपा बना ले तो आप उसमे से लगभग 600 ग्राम चाशनी अलग किसी बर्तन में निकाल ले। और  चाशनी में पानी मिलाकर उसे एक तार की चाशनी बना दे। 
  5. इसके बाद आप आंच को तेज कर दे,जब चाशनी खौलने लगे तो आप उसमे बने हुए राजभोग स्वीट डाल दे। जब आपका राजभोग स्वीट लगभग 10-12 मिनट अच्छे से बन जाये तो आप झाग में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर झाग को कम कर दे और राजभोग स्वीट को बाहर निकाल कर एक तार की चाशनी में डाल दे। नोट - झाग निकलने से चाशनी गाढ़ा  हो जाता है। 
  6. जब आप राजभोग स्वीट निकाल ले, तब आप चाशनी को पुनः खौलने लगे तो आप उसमे बने हुए राजभोग स्वीट डाल दे, और कुछ समय बाद जब आपका राजभोग स्वीट बन जाये तो आप पुनः पानी डालकर झाग को कम करे , और राजभोग स्वीट को निकाल ले। 
  7. राजभोग स्वीट को चाशनी में ही 5-6 घंटे तक रहने दीजिए। रसगुल्ले बहुत ही साफ्ट और स्पंजी  बनेंगे

महत्वपूर्ण सुझाव-
  • राजभोग स्वीट बनाने के लिये दूध गाय का सबसे अच्छा होता है, भैंस का ताजा दूध लिया जा सकता है, ताजा दूध न मिलने पर अमूल का फुल क्रीम दूध लिया जा सकता है। 
  • छैना को मसल मसल कर अच्छा चिकना करना जरूरी है। 
  • छैना गोलों को चाशनी में तभी डालें जब चाशनी में अच्छा उबाल आ रहा हो। 
  • जब राजभोग स्वीट अच्छे से बन जाये तो आप उसमे पानी डालकर झाग को काम करे,और राजभोग स्वीट बाहर निकाल कर एक तार के चाशनी में डाल  दे। 
  • सबसे पहले, फ्रिज में रखेंगे तो राजभोग स्वीट 5-7 दिनों के लिए अच्छा बना रहता है।
लीजिये राजभोग स्वीट बनकर तैयार है अब आप इन्हें किसी भी तीज - त्यौहार के मौके पर घर में आसानी से बना सकते है और सबको खिला सकते है। राजभोग स्वीट बच्चे हो या बड़े सभी खाना पसंद करते है। उम्मीद है आपको बनाने की विधि पसंद आयी होगी।



No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"