( वर्तिका श्रीवास्तव )
यह एक क्लासिक बॉल के आकार का भारतीय मिठाई रेसिपी जो खोया या दूध पाउडर के साथ बनाई जाती है। खोया के गोले को गर्म तेल या घी में फ्राई किया जाता है जिसे बाद में चीनी की चाशनी में डुबोया जाता है और जब तक कि यह इसको अवशोषित करके और नम न हो जाए, तब तक रखा जाता है। यह अवसरों और त्योहारों के उत्सव के लिए बनाई जाने वाली विशेष मिठाई है।
गुलाब जामुन बनाने के लिए आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या | सामग्री नाम | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | रेडी मिक्स गुलाब जामुन | 1 पीस |
02 | चीनी | 3 कप (800 ग्राम |
03 | पानी | 1 लीटर |
04 | इलायची | 4 पीस |
05 | घी या रिफाइंड | तलने के लिए आवश्यकता अनुसार |
गुलाब जामुन की चाशनी तैयार करने की विधि -
अब आपको चाशनी की तैयारी करनी होगी। इसके लिए आपको एक बड़े कटोरे या पैन में 2 कटोरी पानी लगभग 1 लीटर पानी को धीमी आंच पर रखे। जब इस पानी में उबाल आने लगे तो उसमें चीनी मिला दे। इस शक्कर मिले पानी को गाढ़ी चाशनी होने तक पकाएं। अब आप इस चाशनी में इलायची पाउडर और केसर के धागों को मिला लें। अब गैस बंद कर इस चाशनी को ठंडा होने के लिए रख दें।
गुलाब जामुन बनाने की विधि -
- गुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले रेडी मिक्स सीमा पाउडर को प्याले में निकाल लीजिए और उसे चलनी से अच्छे से चल ले। इसके बाद उसमे थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए अच्छे से उसे मिक्स कर ले। परन्तु ध्यान रहे आवश्यकता से बहुत ज्यादा मिक्स नहीं करना है।
- अब आप मिक्स हुए गुलाब जामुन के आटे की छोटी -छोटी लोई काट ले। अब एक टुकड़ा उठाएं इसे हाथों की सहायता उठाये इसके बाद अब आप हाथ में थोड़ी सी घी या रिफाइंड लगाकर गोल-गोल बना ले और इसे एक रख दे।
- अब आप कढ़ाई में घी डाल कर गरम कीजिये, और गरम घी में गोलों को तलने के डालिये। इसके बाद अब आप गैस की आंच को धीमा कर कलछी से घी को उछालते हुये गुलाब जामुन के ऊपर डालिये, गुलाब जामुन को अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये, गुलाब जामुन अच्छी तरह गोल्डन ब्राउन तल कर तैयार होता है। गुलाब जामुन को प्लेट में निकाल लीजिए।
- अब आप गुलाब जामुन को हल्की गरम चाशनी में डाल दीजिए। एक बार के गुलाब जामुन तलने में 8-9 मिनिट का समय लग जाता है। इसी तरह सारे गोले तल कर चाशनी में डाल कर डुबा दीजिये।
- गुलाब जामुन को चाशनी में 1 घंटे के लिए डूबे रहने दीजिए ताकि गुलाब जामुन मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जायें। स्वादिष्ट गुलाब जामुन को चाशनी में अच्छे से सोख लेने के बाद आपको थोड़े फुले दिखाई देंगे। अब आप इन्हें सर्व करके अपने परिवार के साथ ख़ा सकते हैं।
महत्वपूर्ण सुझाव-
- घी के बदले रिफाइंड तेल में भी गुलाब जामुन तल सकते है।
- मिश्रण को अच्छे से मसल-मसल कर चिकना गोल बनाकर तैयार करें। गुलाब जामुन का गोला जब बनाएं तो ध्यान रखें की उसमें क्रेक नहीं दिखाई दे एक दम चिकना गोल बन कर तैयार होना चाहिए।
- गुलाब जामुन को तलते समय, घी मीडियम गरम होना चाहिये, गुलाब जामुन का गोला डालने के बाद गैस की आंच हल्की होनी चाहिए।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।