( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए छोले भटूरे बनाने की विधि लाए हैं। छोले भटूरे एक पंजाबी रेसिपी है। ये एक पॉपुलर स्ट्रीट फूड है और उत्तर भारत में जगह जगह इसके ठेले देखे जा सकते हैं। छोले की सब्जी को भटूरे के साथ सभी पसंद करते हैं। क्योंकि पंजाबी स्टाइल में बने छोले भठूरे बेहद स्वादिष्ट होते हैं। आप भी हमारी स्पेशल छोले भटूरे रेसिपी ट्राई करके देखें। हमें उम्मीद है कि छोले भटूरे बनाने की विधि आपको जरूर पसंद आएगी।
छोले के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | काबुली चना | 01 कप (भिगोया हुआ) |
02 | हरी मिर्च | 01 (कटी हुई) |
03 | धनिया पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
04 | लाल मिर्च पाउडर | 1 छोटा चम्मच |
05 | छोला मसाला | 01 छोटे चम्मच |
06 | हल्दी पाउडर | 1/2 छोटा चम्चच |
07 | हींग | 01 चुटकी |
08 | आमचूर पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
09 | काला नमक | 01 चुटकी |
10 | पानी | 02 कप |
छोले के लिए साबुत मसाला-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | जीरा | 1 छोटा चम्मच |
02 | तेज पत्ता | 01 नग |
03 | दालचीनी | 02 टुकड़े |
04 | लौंग | 02 नग |
05 | इलायची | 02 नग |
06 | काली मिर्च | 05 नग |
पेस्ट के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | प्याज | 01 नग (मीडियम साइज का) |
02 | टमाटर | 02 नग (मीडियम साइज का) |
03 | अदरक | 01 इंच का टुकड़ा |
04 | लहसुन | 04 कलियां |
05 | हरी मिर्च | 01 नग |
भटूरा के लिए आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | मैदा | 2+1/2 कप |
02 | नमक | स्वादानुसार |
03 | तेल/घी/बटर | 01 बड़ा चम्मच |
04 | गरम पानी | आवश्यकतानुसार |
05 | तेल | तलने के लिए |
खमीर के लिए आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | पतला दही | 3/4 कप |
02 | शक्कर | 1/2 बड़ा चम्मच |
03 | बेकिंग पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
04 | मैदा | 3/4 कप |
05 | पानी | 01 कप |
छोले भटूरे बनाने की विधि -
छोले भटूरे रेसिपी एक्चुअली दो रेसिपी का कॉम्बिनेशन है, छोले बनाने की विधि और भटूरे बनाने की विधि, इसलिए हम दोनों रेसिपी बारी-बारी से देखेंगे।
छोले बनाने की विधि -
- छोले रेसिपी के लिये सबसे पहले प्रेशर कुकर में काबुली चना, नमक और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर धीमी आंच पर पकाएं। 5 सीटी होने पर इसे उतार लें।
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करके साबुत गरम मसाले डालकर भूनें। खुश्बू आने पर इसमें प्याज, टमाटर का पेस्ट डालकर भूनें।
- मिश्रण के तेल छोड़ने पर उसमें सारे पाउडर मसाले डालें और 1 मिनट तक भून लें। इसके बाद उबला हुआ चना डालें ओर आवश्यक पानी डालकर धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकाएं। मिश्रण को बीच-बीच में ध्यान से चलाते रहें। इसके बाद हरी मिर्च, छोला मसाला डालें और 2 मिनट तक पका लें।
- लीजिए, छोले बनाने की विधि कम्प्लीट हो गई। बस इसमें हरी धनिया, प्याज, अदरक, हरी मिर्च और नींबू के स्लाइस से सजाकर परोसें।
भटूरे बनाने की रेसिपी-
- भटूरे रेसिपी के लिये सबसे पहले खमीर बनाने के लिए निकाल गयी सामग्री को आपस में मिला लें। फिर इसे कपड़े से ढंक कर 7-8 घंटे के लिए रख दें।
- भटूरा बनाने के लिए मैदा, नमक, घी/बटर और खमीर मिलाकर अच्छे से गूथ लें और फिर उसे कपड़े से ढ़ंक कर 2 घंटे के लिए रख दें। अब आपका आटा भटूरे बनाने के लिए तैयार है। आटे की लोइयां बनाकर बेल लें ओर तेल में हल्की सुनहरी होने तक तल लें।
- लीजिए, छोले भटूरे बनाने की विधि कम्प्लीट हो गई। अब गर्मागरम छोले भटूरे सर्व करें और पूरे परिवार के साथ खुद भी आनंद लें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप छोले भटूरे बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।