गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

तालिबान का एक और फरमान, अब लड़कियों को नहीं पढ़ा सकेंगे पुरुष

 
sakenge-purush

अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां शरिया कानून के नाम पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है. खासकर वहां महिलाओं को इसका दंश ज्यादा झेलना पड़ रहा है. इसकी एक सबसे बड़ी वजह यह भी है कि तालिबान ने सत्ता में आने के बाद महिला विरोधी फरमानों की झड़ी लगा दी है. सोमवार को तालिबान ने एक बार फिर महिलाओं को लेकर नया फरमान जारी किया है. दरअसल, तालिबान ने अफगानिस्तान में को-एड एजुकेशन पर बैन लगा दिया है. नए फरमान के अनुसार अब पुरुष टीचर लड़कियों को नहीं पढ़ा सकेंगे.

आपको बता दें कि इससे पहले तालिबान ने अफगानिस्तान में गीत संगीत महिलाओं की आवाज वाले सभी कार्यक्रमों के प्रसारण पर रोक लगा दी थी. यही नहीं तालिबान ने मीडिया में भी महिलाओं की एंट्री बैन कर दी है. अफगानिस्तान में तालिबान लड़ाकों का जुल्म लगातार बढ़ता जा रहा है. तालिबान लड़ाके अफगान की सड़कों पर खुलेआम हथियार लेकर घूम रहे हैं, जिसकी वजह से लोगों में खौफ का माहौल है. हालांकि अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद से ही महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं. कई महिलाओं के साथ रेप हत्या के मामलों के बाद अब तालिबान ने दावा किया है कि वह महिलाओं को पढ़ाई की छूट देगा. तालिबान के कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल हक्कानी ने महिलाओं को लेकर एक बड़ी घोषणा की है. अब्दुल बाकी हक्कानी ने कहा है कि तालिबान के शासन में लड़कियां यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर सकेंगी. हालांकि इस दौरान लड़के-लड़कियों की क्लासेस एक साथ नहीं चलेंगी. वहीं महिलाओं को पढ़ाई के बाद काम करने की भी इजाजत दी जा सकती है.

इससे पहले 1990 के शासन में तालिबान लड़कियों की शिक्षा के खिलाफ था. उसने लड़कियों के कॉलेज जाने पर रोक लगा दी थी. इस बार जब तालिबान दोबारा सत्ता में आया है तो उसने लड़कियों की शिक्षा की वकालत की है. कार्यवाहक उच्च शिक्षा मंत्री अब्दुल हक्कानी ने लड़कियों की पढ़ाई की बात की है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान के लोग शरिया कानून के तहत उच्च शिक्षा हासिल कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में लड़कियों के लिए अलग क्लास चलेंगी. उन्हें लड़कों के साथ पढ़ाई करने की अनुमति नहीं होगा. इससे पहले अफगानिस्तान में तालिबान के शासन के बाद से ही महिलाओं पर जुल्म की खबरें लगातार सामने आ रही थीं.


”go"