( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए लौकी कोफ्ता रेसिपी इन हिंदी लेकर आए हैं। लौकी रेसिपीज में लौकी के कोफ्ते की सब्जी बेहद पॉपुलर है। लौकी का कोफ्ता खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है और इसे बनाना बेहद आसान है। इसीलिए लोग अक्सर एक दूसरे से लौकी के कोफ्ते की रेसिपी पूछते रहते हैं। आप भी लौकी के कोफ्ते बनाने की विधि नोट करें और आज ही इसे ट्राई करें। हमें यकीन है कि आपको लौकी कोफ्ता रेसिपी पसंद आएगी।
लौकी के कोफ्ते बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | लौकी | 01 किलो |
| 02 | बेसन | 02 बड़े चम्मच (भुना हुआ) |
| 03 | प्याज़ का पेस्ट | 02 बड़े चम्मच |
| 04 | हरी मिर्च का पेस्ट | 01 छोटा चम्मच |
| 05 | अदरक लहसुन पेस्ट | 01 बड़ा चम्मच |
| 06 | लाल मिर्च पाउडर | 02 छोटे चम्मच |
| 07 | हल्दी पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 08 | धनिया पाउडर | 02 छोटे चम्मच |
| 09 | टमाटर की प्यूरी | 02 बड़े चम्मच |
| 10 | जीरा | 01 छोटा चम्मच |
| 11 | तेल | 03 बड़े चम्मच |
| 12 | गरम मसाला पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 13 | हरा धनिया | 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ) |
| 14 | नमक | स्वादानुसार |
लौकी के कोफ्ते बनाने की विधि-
- लौकी कोफ्ता रेसिपी इन हिंदी के लिये सबसे पहले लौकी को छीलकर कद्दुकस कर लें। फिर उसे पानी से धोकर 01 कप पानी के साथ 05 मिनट उबाल लें। ठंडी होने पर लौकी का अतिरिक्त पानी निकाल दें।
- इसके बाद लौकी में 01 छोटा चम्मच नमक, हरी मिर्च का पेस्ट और बेसन मिलाएं और उसे अच्छी तरह से गूंथ कर मिश्रण के कोफ्ते बना लें।
- अब कढ़ाही में तेल गरम करें और कोफ्तों को सुनहरा होने तक तल कर निकाल लें। अब इसी तेल में जीरा चटकाएं। उसके बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें और फिर प्याज़ के पेस्ट को डालकर उसे गुलाबी होने तक भून लें।
- इसके बाद कड़ाही में हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डालें और पकाएं। जब यह मिश्रण तेल छोड़ने लगे, तब इसमें टमाटर की प्यूरी डाल दें और 2 मिनट भूनें। इसके बाद 2 गिलास पानी डाल दें और तेज आंच पर एक उबाल आने तक पकायें।
- अब गैस की आंच धीमी कर दें और 5 मिनट तक पका लें। इसके बाद कड़ाही में काफ्ते डालकर ढ़क दें और गैस बंद कर दें।
- लीजिये आपकी लौकी के कोफ्ते बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। आपके स्वादिष्ट लौकी के कोफ्ते तैयार हैं। बस इन्हें धनिया पत्ती से गार्निश करें और गर्मागरम रोटी या बटर नॉन के साथ सर्व करें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप लौकी के कोफ्ते बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

