( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए आलू कोफ्ता रेसिपी लाए हैं। आलू एक बेहद कॉमन सब्जी है। लेकिन रोज-रोज आलू खाकर बच्चे और बड़े सभी बोर हो जाते हैं। इसीलिए आज हम आलू के कोफ्ते ट्राई करेंगे। यह एक स्पेशल आलू की सब्जी है, सभी को पसंद आती है। इसे मलाई कोफ्ता भी कहते हैं। ये खाने में बेहद लजीज होते हैं। यही कारण है कि वेज कोफ्ता लवर्स अक्सर एक दूसरे से रेसिपी ऑफ़ मलाई कोफ्ता पूछते रहते हैं। तो फिर आप सोच क्या रहे हैं, झटपट आलू के कोफ्ते बनाने की विधि नोट करें और आज ही ये कोफ्ते ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि आलू कोफ्ता रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
आलू के कोफ्ते बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | आलू | 400 ग्राम (उबले हुए) |
| 02 | अरारोट | 04 बड़े चम्मच |
| 03 | हरा धनिया | 01 बड़ा चम्मच (कटी हुई) |
| 04 | तेल | तलने के लिये |
| 05 | नमक | स्वादानुसार |
तरी बनाने के लिये आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | टमाटर | 04 (मीडियम आकार के) |
| 02 | क्रीम | 1/2 कप |
| 03 | तेल | 03 बड़े चम्मच |
| 04 | हरी मिर्च | 02 नग |
| 05 | हरा धनिया | 01 बड़ा चम्मच (कतरा हुआ) |
| 06 | अदरक | 01 इंच का टुकड़ा |
| 07 | धनिया पाउडर | 01 छोटा चम्मच |
| 08 | जीरा | 1/2 छोटा चम्मच |
| 09 | हल्दी पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
| 10 | लाल मिर्च पाउडर | 1/4 छोटा चम्मच |
| 11 | गरम मसाला | 1/4 छोटा चम्मच |
| 12 | नमक | स्वादानुसार |
आलू के कोफ्ते बनाने की विधि-
- आलू कोफ्ता रेसिपी के लिए सबसे पहले आलू को छील कर कद्दूकस कर लें। इसके बाद उसमें अरारोट, नमक, हरा धनिया मिला दें और आटे की तरह गूथ लें।
- अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें। जब तक तेल गर्म हो रहा है आलू के थोड़े से मिश्रण को लेकर उसके बीच में काजू के 2-3 टुकड़े रख लें और फिर उसे गोल कर लें।
- ऐसे ही सारे आलू के मिश्रण के गोले बना लें। तेल गर्म होने पर उसमें आलू के गोले डालें और हल्का भूरा होने तक तल लें।
- अब तरी की तैयारी करें। इसके लिए सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सर में बारीक पीस लें। इसके बाद क्रीम को अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब एक कढाई में तेल गर्म करें और उसमें जीरा का तड़का लगाएं। उसके बाद उसमें हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालें और हल्का सा भून लें।
- फिर कढ़ाई में टमाटर का पेस्ट डालें और उसे अच्छ तरह से भून लें। इसके बाद कढ़ाई में क्रीम डालें और इसे तब तक भूनें, जब तक यह तेल न छोड़ दे।
- अब कढ़ाई में 2 कप पानी डाल दें। साथ ही स्वादानुसार नमक भी डालें और उबाल आने तक पकने दें। जब कढ़ाई में उबाल आ जाए, इसमें कोफ्ते डाल दें और 2 मिनट पकाने के बाद गैस बंद कर दें।
- लीजिए, आलू के कोफ्ते बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपके स्वादिष्ट आलू के कोफ्ते तैयार हैं। बस इसे हरी धनिया से गार्निश करें और गर्मा-गरम रोटी या पराठों के साथ पराेसें।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप आलू के कोफ्ते बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

