( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए कटहल का अचार बनाने की रेसिपी लाए हैं। कटहल का अचार खाने में बहुत टेस्टी होता है। इसी लिए लोग हमसे कटहल का अचार कैसे बनाएं, कटहल का अचार बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। कटहल का अचार बनाने में बेहद आसान है। आप भी कटहल का अचार बनाने की विधि नोट करें और इसे जरूर ट्राई करें। हमें पूरा यकीन है कि आपको हमारी कटहल का अचार बनाने की रेसिपी पसंद आएगी।
कटहल का अचार बनाने की आवश्यक सामग्री -
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | लाल मिर्च पाउडर | 10 पीस |
| 02 | हल्दी पाउडर | 2 चम्मच |
| 03 | सौंफ | 2 चम्मच |
| 04 | ज़ीरा | 1 चम्मच |
| 05 | तेल | 250 ग्राम |
| 06 | राई | 2 चम्मच |
| 07 | सूखा धनिया | 2 चम्मच |
| 08 | मेथी दाना | 1 चम्मच |
| 09 | अजवायन | 1 चम्मच |
| 10 | हींग | 1 चम्मच |
| 11 | कालीमिर्च | (10 ग्राम) |
| 12 | मगरैल | 1 चम्मच |
| 13 | कलौंजी | 1 चम्मच |
| 14 | कटहल | 500 ग्राम |
| 15 | लहसुन का पेस्ट | 2 चम्मच |
| 16 | नमक | स्वादानुसार |
कटहल का अचार बनाने की विधि -
कटहल कच्चा और सफेद वैराइटी का लीजिये, इसको दुकानदार से ही छिलवा कर लाइये। कटहल को काटने के लिए हाथों पर तेल चुपड़ कर कटहल के बीजों से छिलके हटाते हुये 1-1 इंच के टुकड़ों में काट लीजिये।
कटहल भाप में पकाइए-
- कटहल के टुकड़ों को कुकर में भाप में उबाल लीजिये. इसके लिए एक बड़े बर्तन में एक गिलास पानी डालिये और इसके अंदर एक स्टेन्ड रखिए और बर्तन को ढककर गैस ऑन कर दीजिए और पानी में उबाल आने दीजिए। अब एक ऎसा बर्तन ले लीजिए जोकि इस बड़े बर्तन में आ जाए. इस बर्तन में कटहल के टुकड़े भर लीजिए।
- पानी में भाप बनते ही, कटहल भरे बर्तन को स्टेन्ड के ऊपर रखिए और बर्तन को ढककर कटहल के नरम होने तक पकने दीजिए. बीच-बीच में इसे चैक कर लीजिए।
- इसी बीच साबुत मसालों को पीसकर तैयार कर लीजिए।
- 12 मिनिट बाद में. कटहल को चैक कीजिए, कटहल हल्के नर हो गए हैं। इन्हें 3 से 4 मिनिट और भाप में पकने दीजिए. इसके बाद, इन्हें फिर से चैक करके, गैस बंद कर दीजिए और बड़े बरतन से कटहल वाला बरतन बाहर निकाल कर रख दीजिए।
अचार बनाइए-
पैन में तेल डालकर अच्छे से गरम कीजिये. तेल के गरम होने पर गैस को धीमा कर दीजिए और पैन में हल्दी पाउडर, हींग और कटहल डालकर अच्छी तरह 2 मिनिट लगातार चलाते हुए मिक्स कर लीजिए।
गैस बंद कर दीजिए और कटहल में पिसे हुए मसाले, लाल मिर्च पाउडर, सौंफ पाउडर, नमक, अदरक पाउडर और काला नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिलने तक मिक्स कर दीजिए. कटहल का अचार बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए।
आप चाहें तो अचार को अभी खा सकते हैं लेकिन अचार का असली स्वाद 4 दिन बाद मिलेगा जब अचार में सारे मसाले अच्छे से ज़ज़्ब हो जाएंगे और अचार अच्छे से खट्टा भी हो जाएगा।
कटहल के स्वादिष्ट अचार को आप चपाती, परांठे, पूरी, चावल, खिचडी़ या जिसके साथ भी खाना चाहें खा सकते हैं। अचार के पूरी तरह से ठंडा होने पर इसे किसी कांच के कन्टेनर मे भर कर रख लीजिये और 1 माह तक इसके स्वाद का मज़ा लीजिए। अगर आप इसे ज्यादा दिन तक उपयोग करना चाहें तो कन्टेनर में इतना तेल डाल दें कि अचार तेल में डूबा रहे. तेल में पूरी तरह से डूबे रखे इस अचार का सेवन 6 महीने तक किया जा सकता है।
आवशयक सुझाव-
आप चाहें तो कटहल को नमक वाले पानी में डाल कर उबाल कर भी बना सकते हैं। कटहल को उबाल लेने के बाद इसका पानी निकाल लें. बाद में, इसे सूखे कपड़े पर डालकर धूप में 2-3 घंटे सूखने के लिए रख दीजिए और अचार तैयार कर लीजिए।
अचार में किसी भी प्रकार की नमी नहीं आनी चाहिए. अचार बनाने के लिए जो भी बरतनों का उपयोग कर रहे हों उसे पहले उबलते पानी से धोएं और धूप में अच्छी तरह सुखा लें। इसमें किसी भी तरह की नमी ना हो. अचार को हमेशा सूखे और साफ चमचे से निकालिये ।
यदि आप कटहल का अचार बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।