( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए मिक्स अचार रेसिपी लाए हैं। इंडियन अचार रेसिपी में मिक्स वेजिटेबल अचार बेहद पॉपुलर है। इसे पचरंगा अचार भी कहते हैं। मिक्स वेजिटेबल अचार बनाने में भी आसान है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। लीजिए आप भी मिक्स अचार बनाने की विधि नोट करिए और आज ही इसे ट्राई करिए। हमें उम्मीद है कि मिक्स अचार रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
मिक्स अचार बनाने की आवश्यक सामग्री -
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | कच्चे आम | 01 कटोरी (कटी हुई) |
02 | फूल गोभी | 01 कटोरी (कटी हुई) |
03 | गाजर | 01 कटोरी (कटी हुई) |
04 | नींबू | 01 कटोरी (कटे हुए) |
01 | हरी मिर्च | 01 कटोरी (बारीक कतरी हुई) |
02 | लाल मिर्च पाउडर | 10 पीस |
03 | हल्दी पाउडर | 2 चम्मच |
04 | सौंफ | 2 चम्मच |
05 | ज़ीरा | 1 चम्मच |
06 | तेल | 250 ग्राम |
07 | राई | 2 चम्मच |
08 | सूखा धनिया | 2 चम्मच |
09 | मेथी दाना | 1 चम्मच |
10 | अजवायन | 1 चम्मच |
11 | हींग | 1 चम्मच |
12 | कालीमिर्च | (10 ग्राम) |
13 | मगरैल | 1 चम्मच |
14 | कलौंजी | 1 चम्मच |
15 | लहसुन का पेस्ट | 2 चम्मच |
16 | नमक | स्वादानुसार |
मिक्स अचार बनाने की विधि-
- मिक्स अचार रेसिपी के लिए पानी गरम में 1 छोटा चम्मच नमक मिलाकर उसमें गोभी के टुकड़े डाल दें और 10-15 मिनट के लिये ढक कर रख दें। साथ ही सभी सब्जियों को अच्छी तरह से धो लें।
- अब एक बर्तन में इतना पानी गरम करें कि उसमें सारी सब्जियां डूब सकें। पानी में उबाल आने पर, उसमें सारी कटी हुई सब्जियां डाल दें और 3-4 मिनिट उबाल लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और सब्जियों को पांच मिनट तक ढकी हुई रखी रहने दें।
- इसके बाद सब्जियों का सारा पानी निकाल दें। फिर मोटे कपडे के सारी सब्जियों को धूप में फैला दें और 5-6 घंटे सुखा लें, जिससे उनका सारा पानी निकल जाए।
- अब सब्जियों को बर्तन में पलट लें और उसमें सौंफ, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च और हींग आदि ऊपर दी गई सामग्री और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें। इसके साथ ही सिरका भी डालें और मिक्स कर लें।
- अब एक फ्राई पैन में बचा हुआ सरसों का तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें राई, करी पत्ता, और साबुत लाल मिर्च को तोड़ कर डालें और हल्का सा भून लें। इसके बाद गैस बंद कर दें और तेल को ठंडा हो जाने दें। फिर उसे सब्जियों में मिला दें।
- लीजिए, मिक्स अचार बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट मिक्स वेजिटेबल अचार लगभग तैयार है। इसे सूखे कांच या प्लास्टिक कन्टेनर में भर कर रख लें और हर दूसरे दिन सूखे चम्मच से अचार को ऊपर नीचे कर लें। 3-4 दिनों में अचार खट्टा और स्वादिष्ट हो जाता है।
आवशयक सुझाव-
यदि आप मिक्स अचार बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।