गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कासनी के फायदे, औषधीय गुण लाभ और नुकसान

 
Image SEO Friendly

कासनी औषधीय गुणों वाली जड़ी-बूटी है जो स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इससे पाचन सम्बन्धी समस्याएं दूर होती हैं और सीने की जलन तथा गठिया का दर्द में आराम मिलता है। साथ ही इसमें लिवर को विषाक्तता मुक्त (डिटॉक्स) करने, जीवाणु संक्रमण को रोकने, प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत और हृदय रोगों की आशंकाएं कम करने की भी क्षमता होती है। इसमें एक प्राकृतिक तत्व होता है जो किडनी की पथरी से मुकाबला करता है और वजन कम करने में मदद करता है। 

कासनी बनाये पाचन तंत्र मजबूत - 

बायोटिक पाचन तंत्र में शरीर के लिए लाभदायक प्रोबायोटिक बैक्टीरिया की तादाद बढ़ाने में मदद करता है जिससे कैल्शियम का अवशोषण बढ़ता है। इन्यूलिन सक्रिय रूप से एसिडिटी कम करता है, इसलिए इसका उपयोग एसिड रिफ्लक्स, अपच और सीने की जलन सहित कई आंतों और पाचन से जुड़ी दिक्कतों के इलाज के लिए किया जाता है। 

कासनी रखे हृदय को स्वस्थ - 

इन्यूलिन न केवल पाचन तंत्र के लिए लाभकारी है बल्कि यह हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी कम करता है। मुख्य तौर पर हानिकारक एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के कारण एथेरोस्क्लेरोसिस और हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी होती है क्योंकि यह रक्त के प्रवाह को रोक देता है जिससे  दिल के दौरे और स्ट्रोक की आशंका बढ़ सकती है। हालांकि अभी कासनी के हृदय सम्बन्धी परेशानियों को कम करने की क्षमता के बारे में विभिन्न किस्म के शोध जारी हैं।

गौरतलब है कि कासनी से बनी कॉफी से कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों की आशंका कम की जा सकती है।

कासनी बचाए कैंसर से - 

कुछ अनुसंधान में कासनी के अर्क को विभिन्न प्रकार के कैंसर का ट्यूमर कम करने में कारगर पाया गया है। इस सम्बन्ध में विस्तृत अनुसन्धान अभी जारी है। हालांकि शुरूआती रपटों के मुताबिक ऐसा कासनी में पाए जाने वाले फ्रक्टन के कारण होता है जिसमें ट्यूमर-रोधी गुण और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। कासनी में मौजूद पॉलीफेनॉल और फाइटोकेमिल भी स्तन कैंसर और कोलोरेक्टल कैंसर सहित विभिन्न प्रकार के कैंसर से बचाव में मदद करते हैं।

कासनी है गठिया के लिए उपयोगी - 

विभिन्न अनुसन्धान और क्लिनिकल परीक्षण में पाया गया है कि कासनी में पाए जाने वाले जलन-सूजन कम करने वाले गुणों के कारण यह गठिया और विशेष तौर पर ऑस्टियोआर्थराइटिस के उपचार में उपयोगी है। साल 2010 में जारी एक अध्ययन के मुताबिक कासनी का सेवन  करने वाले 70 प्रतिशत व्यक्तियों के ऑस्टियोआर्थराइटिस के दर्द में उल्लेखनीय कमी आई। इसका इस्तेमाल सामान्य दर्द, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द-सूजन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। चूहों पर किये गए 12 शोधों के अनुसार कासनी, कैल्शियम अवशोषण बढ़ाने के साथ पूरे शरीर में अस्थि खनिज घनत्व (Bone Mineral Density) बढ़ा सकता है।

कासनी है वजन कम करने में उपयोगी -

कासनी ओलिगो-फ़्रुक्टोज बहुत अच्छा स्रोत है। साथ ही इन्यूलिन अपने-आप में ही फाइबर का एक रूप है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। कासनी, घ्रेलिन की मात्रा कम कर बार-बार खाने की तलब कम करता है, पेट भरा-भरा सा लगता है जिससे वजन घटता है।

कासनी रखे कब्ज को दूर - 
प्राकृतिक फाइबर के रूप में इन्यूलिन बहुत लाभकारी होता है। कासनी में मौजूद इन्यूलिन कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है, खासकर बुजुर्गों के लिए। फाइबर आंतों की सक्रियता बढ़ाने और अमाशय की फैलने और सिकुड़ने की गति बढ़ाने में अमाशय रस के स्राव में मदद करता है। इसका अर्थ है कि यह पाचन प्रक्रिया में सुधार करता है और कब्ज दूर करता है जिससे पेट और कोलन कैंसर जैसी बीमारियों की आशंका कम होती है। 

कासनी करे प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत - 

कासनी से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत रखने में भी मदद मिलती है। इसमें कई बैक्टीरिया-रोधी गुण होते हैं जिनसे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। कासनी में पॉलीफेनोलिक यौगिक और फाइटोकेमिकल भी होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। ये रक्त प्रवाह से मुक्त कणों (Free Radicals) बहार निकाल कर दिल की बीमारियों और कैंसर सहित कई रोगों से बचाव कर सकते हैं।

कासनी है तनाव दूर करने में मददगार - 
कासनी में मन को शांत करने वाले गुण होते हैं जिनसे चिंता कम होती है। इससे शरीर को तनाव और इसके खतरनाक प्रभाव से मुक्त किया जा सकता है। कासनी अनिद्रा दूर करने में भी उपयोगी है। यह बाजार में उपलब्ध नींद की गोलियों से बेहतर विकल्प है। इसके सेवन से तनाव और चिंता से राहत मिलती है जिससे दिल की बीमारी, हार्मोन का असंतुलन, अनिद्रा और समय से पहले उभरे बुढ़ापे के लक्षणों को दूर करने में मदद मिल सकती है।

कासनी रखे किडनी स्वस्थ - 
कासनी की जड़ के अर्क का उपयोग अक्सर मूत्रवर्धक के तौर पर किया जाता है। सामान्य रूप से पेशाब आने से लिवर और किडनी में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इस तरह यह शरीर में विषाक्त पदार्थों को जमा होने से रोकता है ताकि विभिन्न किस्म की बीमारियों से बचाव हो सके।

कासनी के नुकसान 
गर्भवती महिलाओं को कासनी का उपयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अधिक सेवन से गर्भपात की स्थिति पैदा हो सकती है। इसके अलावा स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी कासनी का अधिक मात्रा में सेवन फायदेमंद नहीं है। 


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"