(वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए गाजर हलवा रेसिपी लेकर आए हैं। गाजर का हलवा इंडिया के फेमस पकवानों में से एक है। चाहे शादी हो या फिर पार्टी, गाजर का हलवा सबकी डिमांड में रहता है। यह खाने में इतना यमी होता है कि बच्चे और बड़े सभी इसके दिवाने होते हैं। लेकिन इसके साथ जो बात और भी मार्के की है, वह यह कि ये बनाने में भी आसान है। इसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, आप भी गाजर का हलवा बनाने की विधि ट्राई करके देखें। हमें यकीन है कि गाजर का हलवा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
गाजर का हलवा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री-
क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
---|---|---|
01 | गाजर | 01 किलो |
02 | शक्कर | 250 ग्राम |
03 | मावा/खोया | 250 ग्राम |
04 | दूध | 01 लीटर |
05 | देशी घी | 02 बड़े चम्मच |
06 | किशमिश | 50 ग्राम |
07 | काजू | 50 ग्राम |
08 | 50 ग्राम | 01 बड़ा चम्मच |
09 | हरी इलाइची | 06 (छील कर पिसी हुई) |
गाजर का हलवा बनाने की विधि -
- गाजर हलवा रेसिपी के लिये सबसे पहले गाजर को छील कर अच्छी तरह से धो लें। इसके बाद उन्हें कद्दूकस कर लें।
- अब एक भारी तले की कढ़ाई को गर्म करें और उसमें मावा (खोया) को धीमी आग पर भून लें। मावा भूनने के बाद उसे किसी बर्तन में निकाल लें।
- अब कढ़ाई में गाजर और दूध डाल कर चलाते हुए पकाएं। जब दूध जल कर आधा रह जाए, उसमें शक्कर भी डाल दें और इसी तरह चलाते हुए दूध सूखने तक पकाएं।
- जब गाजर का मिश्रण सूख जाए, उसमें देशी घी डाल दें और भूनें। साथ ही उसमें काजू, किशमिश, मावा (खोया) मिला दें। मिश्रण को चलाते हुए लगभग तीन-चार मिनट तक पकाएं। अब उसमें पिसी हुई इलाइची भी डाल दें। फिर उसे एक बार अच्छी तरह से मिलाएं और गैस बंद कर दें।
- लीजिए, गाजर हलवा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका टेस्टी गाजर का हलवा तैयार है। इसे गर्मा-गरम प्याले में निकालें और ऊपर से कटे हुए बादाम छिड़क कर सर्व करें। बचा हुआ हलवा आप फ्रिज में रख कर लगभग एक सप्ताह तक उपयोग कर सकते हैं।
आवश्यक सुझाव -
यदि आप गाजर का हलवा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।