गोण्डा। अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान विद्या भारती द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर बड़गांव में रक्षाबंधन पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने भैयाओ को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन आचार्या बहन सुमन शुक्ला जी ने किया। कार्यक्रम में भैया -बहनो ने गीत व भाषण प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के सह व्यवस्थापक गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी ने भैया-बहनो का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मंगली प्रसाद तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य व आचार्या बहने उपस्थित रहे ।

