( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए चीज पराठा रेसिपीलाए हैं। यह कॉर्न और चीज़ से बनने वाला पराठा है। कॉर्न चीज़ पराठा खाने में बहुत यमी होता है और यह बच्चे, बड़े सभी को पसंद आता है। इसीलिए ब्रेकफास्ट लवर्स अक्सर एक दूसरे से पूछते रहते हैं। तो फिर सोच क्या रहे हैं, झटपट चीज पराठा बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें उम्मीद है कि चीज पराठा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।
चीज पराठा के लिए आवश्यक सामग्री-
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | मैदा/आटा | 500 ग्राम |
| 02 | रिफाइंड तेल | 04 बड़े चम्मच |
| 03 | घी | तलने के लिए |
| 04 | नमक | 01 छोटा चम्मच |
| 05 | अजवाइन | 05 ग्राम |
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | मकई | 04 कप (उबले एवं मैश किए हुए) |
| 02 | चीज़ | 01 कप (कद्दूकस किया हुआ) |
| 03 | प्याज | 04 (बारीक कटे हुए) |
| 04 | हरी मिर्च | 01 छोटा चम्मच (बारीक कटी हुई) |
| 05 | चाट मसाला | 01 छोटा चम्मच |
| 06 | गरम मसाला पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 07 | काली मिर्च पाउडर | 1/2 छोटा चम्मच |
| 08 | नमक | स्वादानुसार |
चीज पराठा बनाने की विधि-
- चीज पराठा रेसिपीके लिए सबसे पहले मैदा में रिफाइंड तेल, अजवाइन एवं नमक मिला कर उसे गूंथ लें।
- भरावन की सारी सामग्री को मिलाकर एक बर्तन में रख लें।
- इसके बाद मैदे की मनपसंद साइज की लोई लेकर उसमें उचित मात्रा में भरावन को भर लें और उसे परांठे की तरह बेल लें।
- तवे पर घी गर्म करें और उसमें सुनहरा होने तक पराठे को दोनों ओर से सेंक लें।
- लीजिए कॉर्न चीज पराठा बनाने की विधि कम्प्लीट हुई। अब आपका स्वादिष्ट चीज़ पराठा तैयार है। इसे अचार अथवा चटनी के साथ गर्मा-गरम सर्व करें और खुद भी स्वाद लेकर खाएं।
आवश्यक सुझाव-
यदि आप चीज पराठा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।

