गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पिज्जा परांठा कैसे बनाये

pizza-paraantha-

 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए पिज्जा पराठा रेसिपी लाए हैं। बच्चों के नाश्ते के लिए पिज्जा परांठा एक बेहतर ऑप्शन है। पिज्जा और परांठा के मिश्रण से बना पिज्जा परांठा  खाने में बहुत स्‍वादिष्‍ट होता है। इसीलिए पराठा प्रेमी लोग आपस में एक दूसरे से  पूछते रहते हैं। तो फिर देर न करें, झटपट पिज्जा पराठा बनाने की विधि नोट करें और आज ही ट्राई करें। हमें आशा है पिज्जा पराठा रेसिपी आपको जरूर पसंद आएगी।

पिज्जा परांठा के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 मैदा 400 ग्राम
02 तेल 04 बड़े चम्मच
03 शक्कर 02 बडे चम्मच
04 खमीर 02 बड़ा चम्मच

भरावन की सामग्री के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 बंद गोभी 02 कप (बारीक कटा हुआ)
02 शि‍मला मिर्च 02 (बारीक कटा हुआ)
03 बेबी कॉर्न 03 (बारीक कटे हुए)
04 मोजरेला चीज 100 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)
05 अदरक 01 टुकड़ा (पिसा हुआ)
06 हरी मिर्च 02 (बीज निकाल कर बारीक कटी हुई)
07 काली मिर्च 01 छोटा चम्मच (पिसी हुई)
08 हरी धनिया 02 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
09 तेल 04 बड़े चम्मच
10 नमक स्वादानुसार

पिज्जा पराठा बनाने की विधि-

  • पिज्जा पराठा रेसिपी के लिये सबसे पहले मैदे में नमक, शक्कर, तेल और ड्राई एक्टिव यीस्ट मिलाकर गुनगुने पानी से तब तक गूंथें जब तक आटा चिकना न हो जाए। इसके बाद आटे पर ऊपर से तेल लगा कर उसे गीले कपड़े से ढक दें और उसे 2 घंटे के लिए रख दें।
  • अब एक बर्तन में बंद गोभी, शि‍मला मिर्च, बेबी कॉर्न, मोजेरेला चीज, हरी धनिया, हरी मिर्च, अदरक, काली मिर्च, नमक लेकर उसे दबा-दबा कर अच्छी तरह से मिला लें। अब पराठे के लिए आपकी भरावन तैयार है।
  • इसके बाद आटे की एक लोई बना कर उसे पतला बेल लें। बेली हुई लोई के ऊपर पर्याप्त मात्रा में भरावरन सामग्री रख कर लोई को ऊपर उठा कर भरावन को बंद कर दें।
  • अब लोई को फिर से गोल करके उसे पराठे के आकार में बेल लें। बेले हुए पराठों को दस मिनट के लिए रख दें।
  • इसके बाद गैस पर तवा गरम करें। तवा गरम होने पर उसपर थोड़ा सा तेल डालें और पराठे को सेंक लें। पराठे की एक सतह सिकने के बाद दूसरी सतह पर तेल लगा लें और उसे भी पलट कर सुनहरा होने तक सेंक लें।
  • लीजिए आपकी पिज्जा पराठा बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपका पिज्जा परांठा तैयार है। इसे गर्मा-गरम प्लेट में निकालें और पिज्‍जा सॉस / टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप पिज्जा परांठा बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"