गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पिज्जा सॉस घर पर कैसे बनाये

sauce
 ( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए पिज्जा सॉस की रेसिपी लाए हैं। चाहे तवा पिज्‍जा हो, ब्रेड पिज्‍जा, पिज्‍जा सैंडविच हो या फिर पिज्‍जा पराठा सभी के लिए पिज्जा सॉस  की जरूरत पडती है। इसीलिए लोग हमसे पिज़्ज़ा सॉस कैसे बनाये, पिज़्ज़ा सॉस विधि, पिज़्ज़ा सॉस कैसे बनाते हैं, पीजा सॉस बनाने की विधि, पिज़्ज़ा सॉस बनाने का तरीका पूछते रहते हैं। पिज्जा सॉस बनाना बेहद आसान है। इसे आप घर पर बना सकते हैं। तो फिर सोच क्‍या रहे हैं, झटपट पिज्जा सॉस बनाने की विधि ट्राई करें। हमें यकीन है कि पिज्जा सॉस रेसिपी


आपको पसंद आएगी।

पिज्जा सॉस बनाने के लिए आवश्यक सामग्री- 

क्रम संख्या नाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01 टमाटर 400 ग्राम (पके हुए)
02 प्याज 01 नग (मीडियम साइज)
03 तुलसी की पत्‍ती 10-15 नग
04 अजवायन 01 छोटा चम्मच
05 शक्कर 01 छोटा चम्मच
06 काली मिर्च स्वादानुसार
07 जैतून का तेल 02 बड़े चम्मच
08 नमक स्वादानुसार।
09 लहसुन 10-15 लौंग
10 कश्मीरी लाल मिर्च 6 पीस

पिज्जा सॉस बनाने की विधि-

  • पिज्जा सॉस बनाने के लिए आप सबसे पहले तुलसी को  धो लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अगर आपको ताजी तुलसी की पत्तियां न मिलें, तो आप सूखी पत्तियां भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं। साथ ही प्‍याज को भी छील कर बारीक काट लें और टमाटर को धो कर बारीक काट लें लहसुन का पेस्ट बना ले। कश्मीरी मिर्च को तवा पर भून कर पीस ले। 
  • अब एक कड़ाही में जैतून का तेल डाल कर गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें कटी हुई प्याज डालें और मीडियम आंच पर गुलाबी होने तक भून लें।
  • जैसे ही प्‍याज,लहसुन ,कश्मीरी लाल मिर्च  हल्‍की गुलाबी हो, उसमें सॉस बनाने की सभी  सामग्री डालें और उसे चला लें। सामग्री को मीडियम आंच पर पकायें। बीच-बीच में इसे चलाते भी रहें, जिससे नीचे लगने न पाए।
  • उबाल आने पर गैस की आंच को धीमा कर दें और सॉस को धीमी आंच पर पकने दें। इसे लगभग 15 मिनट/गाढ़ी होने तक पकाएं और बीच-बीच में चलाते रहें। जब सॉस गाढ़ी और चिकनी हो जाए, गैस बंद कर दें।
  • लीजिए, पिज्जा सॉस बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। अब आपकी पिज्जा सॉस तैयार है। इसे ठंडा कर लें और फिर एयरटाइट बर्तन में भर कर फ्रिज में स्‍टोर कर लें और जब दिल चाहे पिज्‍जा, बर्गर या सैंडविच के साथ इस्‍तेमाल करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप पिज्जा सॉस बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें। 

”go"