( वर्तिका श्रीवास्तव )
मित्रो आज आप लोगो को बाजार जैसा चाट मसाला पर बनाने जानकारी देने जा रही हूँ। चाट मसाला रेसिपी की मदद से रसोई में उपलब्ध मसालों से कुछ ही मिनट्स में स्वादिष्ट चटपटा चंकी चाट मसाला तैयार हो जाता है। घर पर तैयार चाट मसाले की शुद्धता निसंदेह होती है। पारंपरिक चाट मसाला बनाने के तरीके में मुख्यतः जीरा, पिसी खटाई (अमचूर पाउडर), काली मिर्च, काला नमक, धनिया पाउडर, सौंफ (संचल) और ज्यादा खट्टे स्वाद के लिए साइट्रिक एसिड मिलाया जाता है। आप अपने स्वादानुसार इसमें हींग, सौंठ, सूखे धनिये और पुदीने के पत्ते भी मिला सकते हैं।
चाट मसाला जैसा की नाम से ही स्पष्ट है हर एक स्नेक या चाट के स्वाद को बढ़ाता है, स्ट्रीट बेन्डर सभी चाट जैसे आलू टिक्की, दही बड़े, पकोड़ों, पानी पूरी और समोसों आदि में इसका प्रयोग कर चाट को सुरुचि पूर्ण चटपटा बनाते हैं। घर पर तैयार चाट मसाले को आप फ्रूट चाट मसाला, सलाद मसाला, रायता मसाला और छाज मसाले की तरह उपयोग कर सकते हैं।
चाट मसाला बनाने से पहले रेसिपी में दिए गये निर्देशों के अनुसार मसालों को थोड़ा सा गर्म कर लीजिये जिससे उनकी नमी निकल जाएगी और उनकी प्रकार्तिक सुगंध बढ़ जाएगी। मिक्सर में पीसने के बाद अच्छी तरह ठंडा होने के पश्चात छान कर चाट मसाले को एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर लीजिये जिससे आपको जब भी जरुरत हो काम आएगी।
चाट मसाला पाउडर बनाने की आवश्यक सामग्री -
| क्रम संख्या | नाम आवश्यक सामग्री | सामग्री मात्रा |
|---|---|---|
| 01 | जीरा | 50ग्राम |
| 02 | धनिया | 50 ग्राम |
| 03 | सौप | 50 ग्राम |
| 04 | कालीमिर्च | 25 ग्राम |
| 05 | लाल सूखा मिर्च | 50 ग्राम |
| 06 | इहींग | 4ग्राम |
| 07 | अमचूर पाउडर | 20 ग्रामर |
| 08 | सोंठ (पाउडर) | 10 ग्राम |
| 09 | काला नमक | 100 ग्राम |
| 10 | महराजा मसाला नमक | 100 ग्राम |
चाट मसाला पाउडर बनाने की विधि -
सबसे पहले आप साबुत मसालों को अच्छी तरह से देखकर साफ कर लीजिए।
अब कड़ाही को गैस पर रखकर गरम कर लीजिए। गरम कड़ाही में साबुत धनिया, जीरा , सौप डालकर हल्का सा 1 से 2 मिनिट चलाते हुए भून लीजिए। इसे बहुत ज्यादा ना भूनें, बस मसालों की नमी खत्म कर लीजिए। साथ ही इसमें काली मिर्च और लाल मिर्च भी डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए भून लीजिए ताकि यह हल्की सी क्रिस्प हो जाये। इसके बाद अब आप 2 मिनिट बाद, गैस को बंद कर दीजिए और मसालों को एक अलग बर्तन में निकालकर इसे ठंडा होने के लिए रख दे।
मसालों के ठंडा होने के बाद, इन्हें मिक्सर जार में डालिए। साथ हींग, महराजा मसाला नमक डाल दीजिए और सारे मसाले पीस लीजिए। मसाले पीसने के 1 मिनिट बाद, जार का ढक्कन खोलिए ताकि मसालों का बारीक पाउडर उड़ न पाए। इसके बाद अब आप पिसे हुए मसाले को छलनी में डालकर छान लीजिए और मोटे मसाले को एक प्याली में निकाल लीजिए।
मोटे मसाले को मिक्सर जार में काले नमक और अमचूर , सोंठ (पाउडर) के साथ डालकर फिर से पीस लीजिए। इस पिसे हुए मसाले को अब आप छान लीजिए। इससे भी मोटा मसाला बच जाए, तो उसे टमाटर अदरक के साथ पीसकर किसी भी अन्य सब्जी में डाल सकते। है
अब आप मसाले को चम्मच से मिक्स कर लीजिए या एक बार और छलनी से छान लीजिए ताकि मसाले अच्छे से आपस में मिल जाये।
मित्रो आपका चंकी चाट मसाला बनकर तैयार है। इस चाट मसाले को एअर टाइट कन्टेनर या किसी डिब्बे में रखिये और 6 महिने तक इसे आराम के साथ अपने प्रयोग में लाइये।
आवश्यक सुझाव-
यदि धूप अच्छी है, तो इन मसालों को धूप में सूखने के लिए रख दें, जिससे मसालों की नमी खत्म हो जाएगी। इसके बाद फिर आप इन्हे बिना भूने ही मिक्सर में पीस सकते है। यदि आप चाट मसाला पाउडर घर पर बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।