गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

पनीर बटर कैसे बनाये

 
paneer-batar

( वर्तिका श्रीवास्तव )
आज हम आपके लिए पनीर बटर मसाला रेसिपी लेकर आए हैं। ये पनीर की सब्‍जी क्रीम और बटर की रिच ग्रेवी में बनती है इसलिए बहुत टेस्‍टी होती है। इसे जो भी एक बार पनीर सब्‍जी  खा लेता है, वह इसका दिवाना हो जाता है। तो फिर आप क्‍या सोच रहे हैं, फटाफट पनीर बटर मसाला बनाने की विधि नोट करिए और आज ही इसे ट्राई करिए। हमें पूरा यकीन है कि आपको पनीर बटर मसाला रेसिपी  पसंद आएगी।

पनीर बटर के लिए आवश्यक सामग्री-

क्रम संख्यानाम आवश्यक सामग्री सामग्री मात्रा
01पनीर 300 ग्राम
02टमाटर 04 (मीडियम साइज के)
03हरी मिर्च 02 नग
04अदरक 01 छोटा टुकड़ा
05क्रीम 1/2 कप
06मक्खन02 बड़े चम्मच
07लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
08हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
09धनिया पाउडर 01 छोटा चम्मच
10गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच
11जीरा पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
12कसूरी मेथी 01 छोटा चम्मच
13हरी धनिया 02 बड़े चम्मच
14नमक स्वादानुसार

पनीर बटर मसाला बनाने की विधि-

  • पनीर बटर मसाला रेसिपी के लिए सबसे पहले टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को धुल कर सुखा लें। अब टमाटर को 4 पीस में काट कर मिर्च के डंठल अलग कर लें और अदरक भी छील कर उसके 4 टुकड़े कर लें। अब सारी चीज़ों को मिक्सी में डालें और महीन पेस्ट बना लें।
  • कढ़ाई में एक छोटा चम्मच मक्खन डालें और उसे गरम करें। मक्खन गर्म होने पर उसमें जीरा, धनिया, हल्दी डालकर हल्का सा भून लें। इसके बाद कढ़ाई में टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च और कसूरी मेथी डालें और उसे मीडियम आंच पर तब तक भूनें, जब तक मसाले बटर अलग न होने लगे।
  • मसाला अच्छी तरह से भुन जाने पर उसमें क्रीम, गरम मसाला, आधा हरा धनिया, नमक और आधा कप पानी डाल दें और चलाते हुये पकाएं।
  • जब ग्रेवी में उबाल आने लगे, तब कढ़ाई में पनीर के टुकड़े (पनीर बनाने की विध‍ि) डाल दें और फिर उसे ढ़ककर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। 4-5 मिनट बाद कढ़ाई को खोल कर उसमें बचा हुआ मक्खन और हरा धनिया डाल दें।
  • अब बटर मसाला बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। आपकी स्‍वादिष्‍ट तैयार है। इसे गर्मा-गरम निकालें और पराठा या रोटी के साथ पेश करें।

आवश्यक सुझाव-

यदि आप पनीर बटर  बनाने के लिए दिए गये तकनीकों को सीखते हैं, तो कृपया नीचे टिप्पणी करें, या दूसरों की मदद करने के लिए इस लेख को साझा करें।



”go"