सूर्य हमारे सौर-मंडल के मध्य में स्थित एक तारा है, जिसकी उत्पत्ति लगभग 4.5 अरब साल पहले हुई थी। वैज्ञानिक इसे ‘पीला बौना तारा’ (yellow dwarf star) भी कहते है, क्योंकि ब्रह्मांड में इससे भी हजारों गुना बड़े तारे मौजूद हैं। यहां मैं सूरज से संबंधित उपयोगी और रोचक जानकारियों को प्रश्न-उत्तर के रूप में प्रस्तुत कर रहा हूं। अगर सूर्य से संबंधित आपके मन में भी कोई प्रश्न है तो नीचे कमेंट कर जरूर पूछे।
सूर्य से जुड़े 51 प्रश्न-उत्तर (Q&A on The Sun)
- अगर सूर्य की तुलना पृथ्वी से कि जाए तो सूर्य पृथ्वी से कितना बड़ा होगा? – 109 गुना
- सूरज हमारी आकाशगंगा के केन्द्र से कितना प्रकाश वर्ष दूर स्थित है? – 26,000 प्रकाश वर्ष
- सूरज की सतह का तापमान लगभग कितना है? – 6000°C
- पृथ्वी से सूर्य लगभग कितनी दूर है? – 15 करोड़ किलोमीटर
- सूर्य की उम्र वर्तमान में लगभग कितनी है? – 4.5 अरब साल
- सूर्य अपने अक्ष पर एक चक्कर लगभग कितने दिनों में पूरा करता है?- लगभग 26 दिन
- एक खगोलीय इकाई (AU) की लम्बाई कितनी होती है? – 15 करोड़ किलोमीटर
- सूर्य ग्रहण अत्यधिक कितने समय तक हो सकता है? – 7 मिनट 32 सेकेंड
- पृथ्वी के उत्तरी धुव्र पर सूर्य वर्ष में लगभग कितने दिनों तक नहीं उगता है? – 187 दिन
- एक प्रकाश वर्ष लगभग कितने किलोमीटर का होता है? – 9,46,000 करोड़ किलोमिटर का
- जैसा कि हम जानते है, सूरज विभिन्न गैसों से मिलकर बना हैं, तो बताइये इसमें उपस्थित अलग-अलग गैसों का प्रतिशत कितना हैं? – हाइड्रोजन (70%), हीलियम (28%), कार्बन, नाइट्रोजन, ऑक्सीजन (1.5%), अन्य (0.5%)
- सूर्य की सतह का तापमान 6000 डिग्री सेल्सियस है, तो बताए उसके केन्द्र व कोर का तापमान कितना है? – 1.5 करोड़ डिग्री सेल्सीयस
- सूर्य का द्रव्यमान लगभग कितना है? – 2×1030 kg
- सूर्य की सतह क्या कहलाती है? – प्रकाशमंडल (Photosphere)
- सूर्य की निचली सतहों के नाम क्या हैं? – वर्णमंडल (Chromosphere) और किरीट (Corona)
- सौर धब्बे व सन स्पाॅटस क्या होते हैं? – सूर्य पर ये वो स्थान है जिनका तापमान सतह की तुलना में कम होता है
- सूरज के प्रकाश को धरती तक आने में लगभग कितना समय लगता है? – 8.3 मिनट या 498 सेकंड
- अल्बर्ट आइंस्टीन को 1921 में नोबेल पुरस्कार किस विषय के लिए मिला था? – प्रकाश विद्युत प्रभाव के लिए (Photoelectric Effect)
- सभी प्रकार के टी.वी. और संचार उपग्रहों में ऊर्जा सूर्य के द्वारा कैसे उत्पन्न होती है? – फोटोवोल्टिक सेल के द्वारा
- प्रथम ज्ञात सोलर फ्लेयर कब उत्पन्न हुई? – 1 सितंबर, 1859
- ऊर्जा के आधार पर सोलर फ्लेयर्स को कितने भागों में विभाजित किया गया है? – पाँच भागों में (A, B, C, M, X)
- ‘फोटोवोल्टिक सेल’ सौर ऊर्जा को किसमें परिवर्तित करते हैं? – विद्युत ऊर्जा में
- सूरज की ऊर्जा का मुख्य स्रोत कौन-सी प्रक्रिया है? – हाइड्रोजन को हीलियम में परिवर्तन (Nuclear fusion)
- हमारी आकाशगंगा में सूर्य के समान लगभग कितने तारे हैं? – 20 अरब
- सोलर फ्लेयर्स से पृथ्वी की रक्षा कौन करता है? – पृथ्वी का चुम्बकीय क्षेत्र
- सौर-मंडल में लगभग 99 प्रतिशत भाग किसका है? – सूर्य का
- पृथ्वी की तुलना में सूर्य पर दबाव लगभग कितना है? – 340 अरब गुना
- यदि सूर्य को ग्रीक भाषा में हेलिओस कहा जाता है तो इसे रोमन में क्या कहा जाता है? – सोल (Sol)
- सूर्य की चुम्बकीय शक्ति का प्रभाव कहाँ तक है? – प्लूटो से आगे तक
- 60 किग्रा. वाले मनुष्य का वनज सूर्य पर लगभग कितना होगा? – 1624.3 किग्रा.
- जब सौर-कण पृथ्वी के चुम्बकीय ध्रुवों से टकराते हैं तो वे किस चीज को उत्पन्न करते है? – अरोरा
- विश्व का प्रथम सौर ऊर्जा एकत्र करने वाला ‘हाॅट बाॅक्स’ 1767 में किसने बनाया था? – होरस डी सौसर
- पृथ्वी को सूर्य ऊर्जा का कितना हिस्सा मिलता है? – दो अरबवाँ हिस्सा
- सूर्य और पृथ्वी के बीच की न्यूनतम दूरी को क्या कहते हैं? – उपसौर (Perihelion)
- सूर्य और पृथ्वी के बीच की अधिकतम दूरी को क्या कहते हैं? – अपसौर (Aphelion)
- उपसौर एवं अपसौर को मिलाने वाली काल्पनिक रेखा, जो सूर्य के केन्द्र से गुजरती है, क्या कहलाती है? – एपसाइड
- सूर्य से पृथ्वी तक ऊर्जा किस माध्यम से आती है? – विकिरण के माध्यम से (radiation)
- दिन में सूर्य की चमक अवधि को किस यंत्र द्वारा मापा जाता है? ? – सनशाइन रिकॉर्डर
- सौर स्पेक्ट्रम में रंगों के अतिरिक्त दिखाई देने वाली रेखाएं क्या कहलाती हैं? – फ्रॉम-हॉफर रेखाएं
- सौर परिमंडल से निकलने वाली प्रभावशाली प्रोटॉन की तीव्र धारा, जिसकी गति लगभग 640 किमी./सेकंड होती है, क्या कहलाती है? – सौर पवन
- अपसौर किस तिथि को होता है? – 4 जुलाई
- सूर्य अपने पूर्ण जीवन के बाद किसमें परिवर्तित हो सकता है? – कृष्ण विवर (Black Hole)
- किस अक्षांशीय क्षेत्र को सर्वाधिक सूर्य ताप प्राप्त होता है? – भूमध्यरेखीय क्षेत्र
- यदि सूर्य अचानक चमकना बंद कर दे तो पृथ्वी पर इसका प्रभाव कितने समय बाद दिखेगा? – लगभग 8 मिनट बाद
- सौर कलंक का तापमान कितना होता है? – 3526.85°C
- सूर्य एक पीला बौना तारा है। उसे स्पेक्ट्रमी वर्गीकरण के अंतर्गत किस श्रेणी में रखा जाता है? – जी-2
- प्रकाशमंडल की मोटाई लगभग कितनी है? – 100 किलोमीटर
- सौर कलंकों की उत्पत्ति का क्या कारण है? – सूर्य का चुंबकीय प्रभाव
- लगभग कितने वर्षों बाद सौर कलंकों की संख्या अचानक बढ़ जाती है? – 11 वर्ष बाद
- सोलर फ्लेयर में किसका निष्कासन होता है? – अत्यधिक ऊर्जावान इलेक्ट्रॉन और प्रोटॉन का
- सूर्य के अंदर अत्यधिक तापमान के द्वारा गैस पदार्थ की चौथी अवस्था में परिवर्तित हो जाती है, यह अवस्था क्या कहलाती है? – प्लाज्मा अवस्था
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।