हमारे सौरमंडल के ग्रहों का आकार उनके द्रव्यमान यानी mass और आयतन यानी volume के अनुसार निर्धारित किया जाता है। सूर्य की परिक्रमा करने वाले विभिन्न आकार के 8 ग्रहों को मिलाकर हमारे सौरमंडल का निर्माण होता है। लेकिन प्रश्न यह है कि हमारे सौर-परिवार का sabse chota grah कौन-सा है? तो बता दे सबसे छोटा ग्रह ‘बुध‘ (Mercury) है। यह हमारी पृथ्वी के चंद्रमा से बस थोड़ा ही बड़ा है।
बुध का रेडियस 2440 कि.मी., द्रव्यमान 3.285 × 1023 kg और आयतन 6.083×1010 km3 है। यह बृहस्पति के सबसे बड़े चंद्रमा गेनीमेड (Ganymede) से भी छोटा है।
यह पृथ्वी के विपरीत ध्रुवों पर चपटा नहीं है, यह पूरी तरह गोलाकार है। बुध सबसे छोटा ग्रह होने के साथ-साथ सूर्य का सबसे नजदीकी ग्रह भी है, जो सूरज से मात्र 5.8 करोड़ किलोमीटर दूर स्थित है।
Q2. बुध ग्रह से पहले सौर-परिवार का सबसे छोटा ग्रह किसे कहा जाता था?
उत्तरः बुध से पहले प्लूटो सबसे छोटा ग्रह था। लेकिन वर्ष 2006 में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ द्वारा प्लूटो को ग्रह की श्रेणी से निकालकर बौने ग्रहों की श्रेणी में शामिल कर दिया गया, जिसके बाद इसे ग्रह न मानकर एक बौना ग्रह यानी Dwarf Planet माना जाता है।
Q3. अभी तक खोज गया Mercury से भी छोटा ग्रह कौन-सा है?
उत्तरः अभी तक खोज गया मर्क्यरी से भी छोटा ग्रह Kepler-37b है। हालांकि, यह एक exoplanet है यानी यह हमारे सौरमंडल के बाहर पृथ्वी से 210 प्रकाश-वर्ष दूर स्थित एक अन्य तारे Kepler-37 की परिक्रमा करता है।
इसे खगोल वैज्ञानिकों द्वारा 20 फरवरी, 2013 को खोजा गया था। यह हमारे चंद्रमा से बस थोड़ा ही बड़ा है तथा अपने तारे की एक परिक्रमा पूरी करने में मात्र 13 दिन का समय लेता है।
Q4. बुध सूर्य के सबसे नजदीक होते हुए भी सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह क्यों नहीं है?
उत्तरः सूर्य के नजदीक होते हुए भी बुध सबसे गर्म ग्रह इसलिए नहीं है क्योंकि अन्य ग्रहों की तरह इसका अपना कोई वायुमंडल नहीं है। दिन के समय प्रकाश के रूप में मिलने वाली गर्मी इसके सतह और वातावरण में ठहर नहीं पाती और निरन्तर बाहरी अंतरिक्ष में प्रसारित होती रहती है। दिन के वक्त इसके सतह का तापमान 430°C से भी अधिक हो जाता है, वही रात्रि के वक्त यह अत्यंत ठंडा (-180°C) हो जाता है। (Venus हमारे solar system का सबसे गर्म ग्रह है।)
Q5. क्रमानुसार बुध से बड़े ग्रह कौन-कौन से हैं?
उत्तरः छोटे से बड़े क्रम में बुध से बड़े ग्रहों की सूची उनके त्रिज्या (radius) के साथ-
- बुध (2,440 कि.मी.) – पृथ्वी के आकार का 38%
- मंगल (3,397 कि.मी.) – पृथ्वी के आकार का 53%
- शुक्र (6,052 कि.मी.) – पृथ्वी के आकार का 95%
- पृथ्वी (6,371 कि.मी.)
- वरूण (24,766 कि.मी.) – पृथ्वी के आकार का 388%
- अरूण (25,559 कि.मी.) – पृथ्वी के आकार का 400%
- शनि (60,268 कि.मी.) – पृथ्वी के आकार का 945%
- बृहस्पति (71,492 कि.मी.) – पृथ्वी के आकार का 1,120%
Q6. यदि धरती पर आपका वजन 75 Kg है, तो बताए बुध पर आपका वजन कितना होगा?
उत्तरः जैसा कि आप जानते है, किसी भी ग्रह पर किसी वस्तु का भार उसके mass और ग्रह के surface gravity पर निर्भर करता है।
किसी भी ग्रह पर वजन निकालने का सूत्र –
वजन (Weight) = वस्तु का द्रव्यमान (mass) x ग्रह का गुरूत्वाकर्षण (surface gravity)
पृथ्वी पर आपका वजन – 75 Kg, पृथ्वी का सतही गुरूत्व – 9.807 m/s² , बुध का सतही गुरूत्व – 3.7 m/s²
तो आपका द्रव्यमान होगा –
Mass = Weight/Surface gravity
Mass = 75/9.8066 = 7.64 Kg
इस तरह बुध ग्रह पर आपका वजन होगा –
Weight on Mercury surface = 7.64 Kg x 3.7 m/s² = 20.27 Kg
Q7. बुध पर सौरमंडल का सबसे बड़ा क्रेटर स्थित है, उस क्रेटर का नाम क्या है?
उत्तरः उस क्रेटर का नाम है- कालोरिस द्रोणी (Caloris Basin)। इस क्रेटर का व्यास 1,525 कि.मी. है। यह अमेरिका के दूसरे सबसे बड़े राज्य टेक्सास से भी बड़ा है। यह हर तरफ से कई किलोमीटर ऊँचे पर्वतों से घिरा हुआ है। इसकी खोज 1974 में हुई थी।
Q8. सूर्य की सबसे तेज रफ्तार से परिक्रमा करने वाले ग्रह कौन से हैं?
उत्तरः ये ग्रह हैं – बुध और शुक्र। बुध 47.87 Km/s की रफ्तार से तथा शुक्र 35.02 Km/s की रफ्तार से सूर्य की परिक्रमा करते है। इस रफ्तार से ये क्रमशः 88 और 224.7 दिनों में सूरज की एक परिक्रमा पूरी कर लेते हैं।

