हमारे सौर-परिवार में कुछ ग्रहों का आकार इतना विशाल है कि पृथ्वी जैसे हजारों ग्रह उनमें आसानी से समा जाए। इन विशाल ग्रहों का निर्माण अन्य ग्रहों के विपरीत आमतौर पर मुख्य रूप से गैस तथा बर्फ से हुआ है। फिर भी सवाल है कि इनमें sabse bada grah kaun sa hai? इसका उत्तर है – बृहस्पति (Jupiter)। ये सभी 8 ग्रहों में सबसे बृहत्काय है। इसका व्यास- 142,984 Km, आयतन- 1.4313×1015 Km3 तथा द्रव्यमान – 1.8982×1027 Kg है।
बृहस्पति संयुक्त रूप से अन्य सभी ग्रहों की तुलना में दोगुने से अधिक बड़ा है। वास्तव में यदि इसका आकार वर्तमान से 80 गुना अधिक होता तो यह एक तारा होता।
इसका जितना आयतन है उसमें पृथ्वी जैसे 1,300 से अधिक ग्रह समा सकते हैं; जिसका मतलब है कि अगर बृहस्पति का आकार एक बास्केटबॉल जितना होता तो पृथ्वी एक अंगूर के आकार की होती।
Q2. अभी तक खोजा गया ब्रह्मांड का सबसे बड़ा ग्रह कौन सा है?
उत्तरः अभी तक ब्रह्मांड में खोजा गया बृहस्पति से भी बड़ा ग्रह है – HD100546b. यह मस्का तारामंडल में धरती से 320 प्रकाश-वर्ष दूर स्थित तारे ‘HD100546’ की परिक्रमा कर रहा है। यह अपने तारे से 53 खगोलीय इकाई की दूरी पर स्थित है तथा 249.2 वर्षों में अपने तारे की एक परिक्रमा पूरी करता है।
इसका द्रव्यमान बृहस्पति से 752 गुना तथा अर्धव्यास (radius) 6.9 गुना अधिक है। इसे खगोल वैज्ञानिकों द्वारा वर्ष 2014 में खोजा गया था।
Q3. बड़े आकार के अनुसार सौरमंडल के ग्रहों का नाम क्रमानुसार बताए?
उत्तरः सौरमंडल के ग्रहों की सूची व्यास के साथ बड़े से छोटे क्रम में-
बृहस्पति (1,42,984 कि.मी.) – पृथ्वी से 11.20 गुना अधिक
शनि (1,20,536 कि.मी.) – पृथ्वी से 9.44 गुना अधिक
अरूण (51,118 कि.मी.) – पृथ्वी से 4 गुना अधिक
वरूण (49,528 कि.मी.) – पृथ्वी से 3.88 गुना अधिक
पृथ्वी (12,756 कि.मी.)
शुक्र (12,104 कि.मी.) – पृथ्वी से 1.05 गुना कम
मंगल (6,792 कि.मी.) – पृथ्वी से 1.87 गुना कम
बुध (4,879 कि.मी.) – पृथ्वी से 2.61 गुना कम (source)
Q4. पृथ्वी से अत्यधिक विशाल ग्रहों को क्या कहा जाता हैं?
उत्तरः पृथ्वी से अत्यधिक विशाल ग्रहों को Gas giant या Jovian planet कहा जाता हैं। ये मुख्यतः कम boiling-point वाले पदार्थों, जैसे – गैस और बर्फ से बने हुये हैं। सौरमंडल में पृथ्वी से विशाल चार जोवियन प्लेनेट हैं – बृहस्पति, शनि, अरुण और वरुण। इन ग्रहों में बृहस्पति और शनि का मुख्य घटक हाइड्रोजन और हीलियम हैं; वही अरुण और वरुण का मुख्य घटक पानी, अमोनिया और मीथेन हैं।
Q5. ज्यूपिटर को failed star क्यों कहा जाता है?
उत्तरः जैसा कि हम जानते है कि ज्यूपिटर एक गैसीय ग्रह है। इसके वायुमंडल में लगभग 90% हाइड्रोजन तथा 10% हीलियम हैं। इसका निर्माण मुख्यतः इन्हीं गैसों से ही हुआ हैं।
अगर बृहस्पति का द्रव्यमान इसके वर्तमान द्रव्यमान से 75 गुना अधिक हो जाये तो इसके कोर में तारों की तरह नाभिकीय संलयन यानी nuclear fusion की प्रक्रिया प्रारम्भ हो जाएगी और यह एक तारे का रूप ग्रहण कर लेगा। इन बातों को देखते हुए खगोल वैज्ञानिक इसे एक failed star यानी ऐसा ग्रह मानते है जो अपने जन्म के समय एक तारा बनते-बनते रह गया।
Q6. बृहस्पति के सबसे बड़े उपग्रह का नाम क्या है?
उत्तरः बृहस्पति के सबसे बड़े उपग्रह का नाम है- गेनीमेड (Ganymede)। यह बृहस्पति का ही नहीं बल्कि पूरे सौर-परिवार का सबसे बड़ा उपग्रह है। यह बुध तथा बौने ग्रह ‘प्लूटो’ से भी बड़ा है। गेनीमेड सौरमंडल का एकमात्र ऐसा उपग्रह है जिसका अपना चुंबकीय क्षेत्र है।
Q7. किस जोवियन प्लेनेट का उपग्रह उसके घूमने की उल्टी दिशा में परिक्रमा करता है?
उत्तरः नेपच्यून का सबसे बड़ा उपग्रह – ट्राइटन (Triton)
Q8. सौरमंडल का कौन सा ग्रह अपनी धुरी पर सबसे तेज गति से घूमता है?
उत्तरः बृहस्पति ग्रह अपने अक्ष पर सबसे तेज गति करता है। यह 45,300 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से गति करते हुए अपना एक घूर्णन मात्र 10 घंटे में पूरा कर लेता है; यानी बृहस्पति पर एक दिन मात्र 10 घंटे के बराबर होता है। यह सौरमंडल के किसी भी ग्रह पर होने वाला सबसे छोटा दिन है।
क्योंकि बृहस्पति एक गैसीय ग्रह भी है; इसलिए यह ध्रुवों की तुलना में भूमध्यरेखा पर अत्यधिक रफ्तार (43,000 Km/hr) से गति करता है।
Q9. किस ग्रह को सूर्य की परिक्रमा में सबसे अधिक समय लगता है?
उत्तरः वह ग्रह है- नेपच्यून। इसे सूर्य का एक चक्कर लगाने में 164.8 वर्ष (60,182 दिन) लगते हैं।
Q10. किन ग्रहों को धरती से नंगी आँखों से भी देखा जा सकता हैं?
उत्तरः पाँच चमकीले ग्रहों – बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को हम आकाश में नंगी आंखों से भी देख सकते है।

