यह धरती के आकाश में दिखाई देने वाले पाँचों ग्रहों (बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति एवं शनि) में सर्वाधिक चमकीला है। आकाश में निरंतर चमकीली उपस्थिति के कारण इसे कभी-कभी सांझ और भोर का तारा कहा जाता है; वही पृथ्वी के सबसे निकटतम ग्रह होने तथा आकार एवं रचना में पृथ्वी से काफी समानता के कारण इसे पृथ्वी का sister planet भी कहा जाता है।
किसी भी ग्रह की चमक इस बात पर निर्भर करती है कि वह ग्रह अपने ऊपर पड़ने वाले प्रकाश के कितने प्रतिशत भाग को परावर्तित यानी बाहरी अंतरिक्ष में प्रसारित कर देता है। इसे उस ग्रह का Albedo कहा जाता है।
शुक्र सूर्य के 70 से 75 प्रतिशत प्रकाश को परावर्तित कर देता है; जो कि सौरमंडल के अन्य ग्रहों में सबसे अधिक हैं। इसी वजह से यह सबसे ज्यादा चमकने वाला ग्रह है।
शुक्र ग्रह से जुड़े कुछ प्रश्न-उत्तर
- सौरमंडल का दूसरा सबसे चमकीला ग्रह कौन सा है? – बृहस्पति
- शुक्र के वायुमंडल में सबसे अधिक मात्रा किस गैस की है? – कार्बन डाइऑक्साइड (96.5%)
- शुक्र ग्रह का व्यास कितना है? – 12,103.6 कि.मी. (पृथ्वी से मात्र 638.4 कि.मी. छोटा)
- शुक्र ग्रह के अवलोकन के लिए भेजे गए पहले अंतरिक्ष-यान का क्या नाम था? – Mariner 2 (इसे 1962 में भेजा गया था)
- शुक्र ग्रह के उत्तर तथा दक्षिण में स्थित महाद्वीपों का क्या नाम हैं? – इश्तार टेरा और एफ्रोडाईट टेरा
- शुक्र ग्रह अपने अक्ष पर कितना डिग्री झुका हुआ है? – मात्र 2.64°
- शुक्र ग्रह का सबसे ऊँचा पर्वत ‘मैक्सवेल मोंटेस’ शुक्र के किस महाद्वीप में स्थित है? – इश्तार टेरा
- शुक्र ग्रह की कक्षा अंडाकार है या गोलाकार? – लगभग गोलाकार
- जब शुक्र सूर्य और पृथ्वी के ठीक बीच से गुजरता है तो उस घटना को क्या कहा जाता है? – शुक्र पारगमन (Transit of Venus)
- शुक्र ग्रह पृथ्वी से कितना दूर है? – अधिकतम दूरी लगभग 26 करोड़ कि.मी., न्यूनतम दूरी लगभग 4 करोड़ कि.मी.
- शुक्र ग्रह के सबसे ऊँचे पर्वत ‘मैक्सवेल मोंटेस’ का नाम किस वैज्ञानिक के नाम पर रखा गया है? – प्रसिद्ध स्कॉटिश वैज्ञानिक James Clerk Maxwell के नाम पर
- शुक्र के अलावा वह दूसरा कौन सा ग्रह है, जो अन्य ग्रहों से विपरीत दिशा में अपनी धुरी पर घूमता है? – अरूण (Uranus)
- शुक्र ग्रह का द्रव्यमान तथा आयतन कितना है? – 4.868×1024 kg और 9.38×1011km3
- शुक्र ग्रह की अपने अक्ष पर उल्टी दिशा में की जाने वाली गति को क्या कहा जाता है? – प्रतिगामी चाल (Retrograde motion)
- सूरज के प्रकाश को शुक्र तक पहुंचने में कितना समय लगता है? – 6 मिनट
- शुक्र ग्रह का वायुमंडलीय दबाव पृथ्वी से कितने गुना अधिक है? – 92 गुना
- शुक्र ग्रह के बादलों का निर्माण किन चीजों से हुआ हैं? – सल्फर डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड की बूंदों से
- शुक्र ग्रह का पलायन वेग यानी Escape velocity कितनी है? – 10.36 km/s


No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।