पृथ्वी पर अभी तक दर्ज किया गया सबसे ठंडा तापमान -97.8°C है, जो कि वर्ष 2018 में मध्य अंटार्कटिका के एक स्थान पर सर्दी के मौसम में दर्ज किया गया था। इसी प्रकार सौरमंडल के भी कई ग्रह ऐसे है जो धरती के अंटार्कटिक क्षेत्र में दर्ज किये गए तापमान से भी कही अधिक ठंडे हैं। लेकिन फिर भी सौरमंडल का sabse thanda grah कौन सा है? तो बता दे, वह ग्रह है- ‘अरुण‘ (Uranus)। अरुण पर सभी आठों ग्रहों की तुलना में सबसे कम तापमान -224°C दर्ज किया गया है।
अरुण सूर्य के सबसे दूर स्थित ग्रहों में से एक हैं। यह सूर्य से 2.9 अरब कि.मी. दूर है। इतनी दूरी पर सूर्य के प्रकाश को पहुंचने में 2 घंटे 40 मिनट का समय लगता है।
यूरेनस के द्रव्यमान का अधिकांश भाग एक छोटे पथरीले कोर के ऊपर बर्फीले पदार्थों के गर्म घने द्रव, जैसे- पानी, मीथेन और अमोनिया से बना है। इसका वायुमंडल मुख्यतः हाइड्रोजन और हीलियम जैसे गैसों से निर्मित हैं।
पूछे गए सामान्य प्रश्न --
Q2. यूरेनस का रंग नीला क्यों है?
उत्तरः यूरेनस का वायुमंडल हाइड्रोजन, हीलियम और मीथेन से निर्मित है। जब सूर्य का प्रकाश उसके वायुमंडल के ऊपरी भाग से होकर गुजरता है तो उस भाग में मौजूद मीथेन सूर्य के लाल रंग के प्रकाश को सोख लेता है तथा नीले रंग के प्रकाश को वापस अंतरिक्ष में बिखेर देता है। जिस कारण यह ग्रह हमें हमेशा नीले रंग का दिखाई देता है।
Q3. अरूण के उपग्रहों और वलयों की संख्या कितनी हैं?
उत्तरः अरुण के कुल 27 उपग्रह हैं। ‘ओबेराॅन’ और ‘टाईटेनिया’ इसके सबसे बड़े उपग्रह हैं। इसके ज्यादातर उपग्रहों का नाम विलियम शेक्सपियर तथा अलेक्जेंडर पोप की रचनाओं के पात्रों के नाम पर रखा गया हैं। अरुण के वलयों की संख्या 13 हैं।
Q4. यूरेनस की खोज किसने की थी?
उत्तरः यूरेनस की खोज अंग्रेज खगोल वैज्ञानिक विलियम हर्शेल (William Herschel) द्वारा 13 मार्च, 1781 को किया गया था। उन्हें इस ग्रह के बारे में उस वक्त पता चला, जिस वक्त वे स्वयं द्वारा बनाई गई दूरबीन से आकाश में तारों का सर्वेक्षण कर रहे थे।
तारों के सर्वेक्षण के वक्त उन्हें उन तारों में एक तारा कुछ अलग लगा। उस अलग दिखने वाले तारे को कई बार अच्छी तरह देखने पर पता चला कि वह हमारे सूर्य की परिक्रमा करता है। दरअसल, चमकने वाला वह पिंड कोई तारा नहीं बल्कि एक ग्रह था, उसे ही हम आज ‘यूरेनस’ के नाम से जानते है। बाद के वर्षों में हर्शल ने यूरेनस के दो चंद्रमाओं – ‘ओबेराॅन’ और ‘टाईटेनिया’ की भी खोज की।
Q5. यूरेनस का नाम किस प्राचीन देवता से संबंधित है?
उत्तरः यूरेनस ग्रह का नाम प्राचीन यूनान के स्वर्ग के देवता से संबंधित है। यूरेनस को प्राचीन यूनान के सर्वोच्च देवताओं में से एक माना जाता है। यह नाम पहली बार जर्मन खगोल विज्ञानी जोहान एलर्ट बोडे (Johann Elert Bode) द्वारा इस ग्रह के लिए प्रस्तावित किया गया था।
Q6. यूरेनस पर एक दिन कितने घंटे के बराबर होता है?
उत्तरः यूरेनस पृथ्वी की तुलना में अपने अक्ष पर तेजी से घूमता है। इसलिए उस पर एक दिन पृथ्वी के एक दिन से छोटा होता है। यूरेनस पर एक दिन 17.24 घंटे के बराबर होता है।
Q7. सूरज का एक चक्कर लगाने में यूरेनस को कितना समय लगता है?
उत्तरः यूरेनस को सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 84 वर्ष यानी 30,687 दिनों का समय लगता हैं। यह अपने परिक्रमा पथ पर 24,607 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से सूर्य का चक्कर लगाता है।
Q8. उन ग्रहों के नाम बताए जो अन्य ग्रहों से उल्टी दिशा में अपने अक्ष पर घूमते हैं?
उत्तरः हमारे सौरमंडल में शुक्र और अरुण दो ऐसे ग्रह है जो अन्य ग्रहों से उल्टी दिशा में घूर्णन करते हैं। बाकी के ग्रह जहां पश्चिम से पूर्व की ओर अक्ष पर घूमते हैं; वही अरुण और शुक्र पूर्व से पश्चिम दिशा में अक्ष पर घूमते हैं।
Q9. यूरेनस का गुरुत्वाकर्षण कितना मजबूत है?
उत्तरः यद्यपि यूरेनस पृथ्वी से बहुत बड़ा है, लेकिन उसके सतह का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के सतह के गुरुत्वाकर्षण से कम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यूरेनस गैसों से बना हैं और पृथ्वी की तरह ठोस नहीं नहीं है। विशाल आकार होने के बावजूद यह हल्का है।
यूरेनस का सतह का गुरुत्वाकर्षण पृथ्वी के सतह के गुरुत्वाकर्षण का 86% है। इसलिए अगर पृथ्वी पर आपका वजन 45 किलोग्राम है तो यूरेनस पर आपका वजन 39 किलोग्राम होगा। हालांकि आप उसके सतह पर खड़े नहीं हो सकते क्योंकि उसकी सतह पृथ्वी की तरह ठोस नहीं है! (source)
Q10. सूर्य से सबसे दूर कौन सा ग्रह है?
उत्तरः नेपच्यून सूर्य से सबसे दूर स्थित ग्रह है। यह सूरज से 4.5 अरब किलोमीटर तथा पृथ्वी से औसतन 4.3 अरब किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।