गोण्डा। जनपद के नगर कोतवाली क्षेत्र में बीती रात्रि गुड्डूमल चौराहे पर एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। जिसे गम्भीर अवस्था मे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई । बाइक सवार का रामराज यादव निवासी भादुवा तरहर अहिरानपुरवा थाना देहात कोतवाली के रूप मे शिनाख्त हुई है।

