गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

डीएम के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग के 19 कर्मचारियों का रूका वेतन

orders-of-dm


गोण्डा। गत 22 जून को जिलाधिकारी द्वारा अस्पतालों में किए गए औचक निरीक्षण में ये सभी गैरहाजिर मिले थे। जिलाधिकारी ने बताया कि 22 जून को औचक निरीक्षण में सीएचसी नवाबगंज के 13 कर्मचारी वार्ड आया कुसुमा देवी, पुनीता काउंसलर, एलटी बृजेश, अरविन्द टीबी एसटीएस, विनोद कुमार पाण्डेय एलटी, धर्मेन्द्र वर्मा एक्सरे टेक्नीशियन, मसूद एनसीडी काउन्‍सलर, एलटी डीके सिंह, डा0 श्री मिश्रा, डा0 अनुपम मौर्य, अनूप तिवारी, प्रियंका श्रीवास्तव आयुष एमओ, डा0 चन्द्रशेखर पाल डेंटिस्ट और एलटी अरुण मौर्य गैरहाजिर मिले थे। इसी प्रकार पीएचसी पिपरी में डा0 नेहा तिवारी, डा0 नीना खुराना, फार्मासिस्ट अरविन्द कुमार, स्टाफ नर्स सुनीता मिश्रा तथा वार्ड ब्वाय राजेश मिश्रा अनुपस्थित मिले थे तथा सीएचसी परसपुर में नेत्र सहायक पीके सिंह का कार्य बेहद असंतोषजनक पाया गया था। डीएम ने सभी कर्मचारियों को वेतन/मानदेय बाधित करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश सीएमओ को दिए थे, जिसके क्रम में सीएमओ डा0 आर0एस0 केसरी द्वारा गैरहाजिर सभी कर्मचारियों को वेतन रोक दिया गया है।


”go"