गोण्डा। आज प्रातः करीब आठ बजे बलरामपुर रोड से उतरौला रोड पर नहर किनारे सड़क से जा रही डीसीएम ने सामने से आ रहे साइकिल सवार सुरेश को ठोकर मार कर अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। घायल सुरेश को जिला अस्प्ताल में भर्ती कराया गया है। वही पूरी तरह से नहर में डूबी डीसीएम के चालक और परिचालक के कूद कर भाग जाने की बात कही जा रही है। दो घण्टे पानी मे डूबने के बाद भी डीसीएम के स्टार्ट होने की आवाज सुनाई दे रहा है। डीसीएम में और कौन है कुछ कहा नही जा सकता है। फिर हाल घन्टो बीतने के बाद भी मौके पर पुलिस नही पहुची थी एक बार पुनः देहात कोतवाल को फोन पर सूचना दी गयी तब उन्हें जानकारी हुई है।

