गोण्डा। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम आर्य नगर के अवर अभियंता के अगुवाई में शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। मध्यांचल विद्युत वितरण खंड के अवर अभियंता बाल कृष्ण प्रजापति के नेतृत्व में विद्युत टीम के द्वारा कस्बा कौड़िया में 10 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदित किया गया तथा बिल भुगतान करने के लिए निर्देश दिए गए। अवर अभियंता ने बताया कि शासन के दिशा निर्देशों पर क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है जिसमें बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटकर बिल भुगतान करने के लिए दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। विद्युत सघन चेकिंग अभियान के टीम में अमरजीत यादव, जितेंद्र कुमार तिवारी, इंदल कुमार शुक्ला, राकेश कुमार मौर्या, रघुनाथ मिश्रा, दिलीप कुमार शुक्ला आदि शामिल रहे।
अवर अभियंता की अगुवाई में बकायेदारों का काटा गया कनेक्शन

You may also like:
Labels:
स्थानीय