गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

दुनिया की 10 सबसे लंबी नदी कौन सी है ?

 
lambee-nadee

आज के पोस्ट में जानेंगे दुनिया की 10 सबसे लंबी नदी कौन सी है। जब देश में बड़ी नदी के बारे में बात होती है तो हमारे दिमाग में सबसे पहले गंगा नदी का नाम आता है। क्योंकि भारत की धार्मिक और सबसे बड़ी नदी में गिनी जाती है। गंगा का जिक्र वेदों और पुराणों में में तक देखने को मिलता है। ऐसे में आप समझ सकते है कि गंगा का इतिहास कितना पुराना है। हालाकि जब विश्व की सबसे बड़ी नदियों के बारे में चर्चा होती गंगा का नाम काफी पीछे रह जाता है। मतलब टॉप 10 लिस्ट में गंगा का नाम शामिल नहीं है यह क्यों नहीं है ये आपको इस पोस्ट में पता चल जायेगा।

किसी भी देश में पीने के पानी की आपूर्ति काफी हद तक देश में मौजूद नदियाँ करती है। जहां तक भारत की बात करे तो यहां नदी काफी महत्वपूर्ण हैं क्योंकि इनसे न केवल पीने के पानी की आपूर्ति हो रही है। बल्कि इनसे लाखों किसान की जीविका चल रही है। सरकार भी इन नदी पर बाँध बनाकर फसलों की सिंचाईं के लिए किसानों की मदद कर रही है। आज का हमारा विषय विश्व की 10 सबसे बड़ी नदी के बारे में है। अगर आप भी इसके बारे में नहीं जानते तो आज आपको इस पोस्ट में काफी जानकारी मिल जाएगी।

दुनिया की 10 सबसे लंबी नदी
वैसे तो दुनिया में हजारों नदियाँ है जो किसी न किसी समुद्र से जुड़ी हुई हैं। बरसात का सारा पानी इन नदियों के द्वारा ही समुद्र में जाता है। हालाकि कुछ नदियों सूखे के कारण सूख गयी हैं जिनका अब कोई अस्तित्व नहीं रहा है। आज हम जिन नदी के बारे में बता रहे है उनमे काफी अधिक मात्रा में पानी है और इनकी गिनती वर्ल्ड बिगेस्ट रिवर के रूप में होती है।

1. नील नदी अफ्रीका

भले ही आप यह नाम पहली बार सुन रहे होंगे लेकिन अफ्रीका की नील नदी वर्ल्ड की सबसे लंबी नदी है। यह अफ्रीका के नार्थ ईस्ट देशों में बहती है। इसकी लंबाई 4132 मील यानी 6650 किलोमीटर है। इस नदी का उदगम स्थल अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से हुआ है। यह विक्टोरिया झील से निकलने के बाद अफ्रीका के पूर्वी भाग से होते हुए उत्तर में भूमध्य सागर में मिल जाती है।

2. अमेज़न साउथ अमेरिका
अगर आप देश दुनिया के बारे में जानकारी रखते होंगे तो आपने अमेज़न का नाम जरुर सुना होगा। हम अमेज़न वेबसाइट की नहीं नदी की बात करे है। बता दे कि दुनिया की सबसे बड़ी ईकॉमर्स साईट अमेज़न का नाम इसी नदी के ऊपर रखा गया है। साउथ अमेरिका में बहने वाली इस नदी की लंबाई 6400 किलोमीटर है। वहीं अगर इसकी चौड़ाई की बात करे तो बारिश के दिनों में यह 190 किलोमीटर तक चौड़ी हो जाती है। इस तरह यह दुनिया की सबसे चौड़ी नदी मानी जाती है।

3. यांगत्जी नदी चीन

चीन में बहने वाली यह नदी एशिया की सबसे बड़ी नदी है जिसकी लंबाई 6300 किलोमीटर है। बता दे यह चीन के घने आबादी वाले शहर वुहान शहर से होकर गुजरती है। चीन की सरकार ने इस नदी पर वुहान के दो हिस्सों को आपस में जोड़ने के लिए मेट्रो लाइन भी शुरू कर दी है। चीन में इस नदी को चेन जियांग के नाम से भी जाना जाता है। यह नदी तिब्बत के पठार से निकलकर पूर्वी चीन में सागर में मिल जाती है।

4. मिसिसिपी मिसौरी यूनाइटेड स्टेट्स
यह अमेरिका की सबसे बड़ी रिवर हैं जिसकी लंबाई 6275 किलोमीटर है। मिसिसिपी नदी की सहायक रिवर मिसौरी है इसलिए इसे मिसिसिपी मिसौरी के नाम से जाना जाता है। हालाकि इस नदी को बड़ा बनाने में जेफरसन रिवर का भी अहम रोल है। जो मिसौरी की सहायक रिवर है मिसिसिपी नदी स्त्रोत इटास्का झील को माना जाता है।

5. येनिस अंगारा सेलेंगा रिवर रूस और मंगोलिया

जैसा कि इसके नाम से प्रतीत हो रहा है कि यह तीन नदियों का समागम है। इस रिवर की लंबाई 5539 किलोमीटर है जो कि मुख्यता रूस के कई भागो में बहती है। इस नदी का उदगम स्थान मंगोलिया के मध्य में है यह मंगोलिया के मध्य भाग से बहती हुई रूस में पहुंचती है और रूस के कई भागों से होती हुई आर्कटिक महासागर में समाहित हो जाती है।

6. यलो नदी चीन
यह एशिया के मध्य और दक्षिण की प्रमुख नदी है जिसकी लम्बाई 5464 किलोमीटर है। बता दे कि इसे विश्व की सबसे गहरी नदी माना जाता है। इसका उद्गम स्थान चीन में होता है यह चीन के तिब्बत के दक्षिण में मानसरोवर के निकट चेमायुंग दुंग नामक हिमवाह से शुरू होती है। चुकीं यह चीन, पूर्वी भारत, बांग्लादेश से होकर गुजरती है ऐसे में इसके हर देश में अलग अलग नाम हैं। यह चीन से बहती हुई बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है।

7. ओब इरटिस नदी रूस और कज़ाख़िस्तान
ये नदी रूस और कज़ाख़िस्तान में बहती है जिसकी लंबाई 5410 किलोमीटर है। इसका उदगम स्थान रूस के अल्ताई क्राय प्रदेश के बियस्क शहर से 26 किमी दक्षिण पश्चिम में बिया नदी और कुतुन नदी के संगम से माना जाता है। रूस से शुरू होने वाली यह नदी कज़ाख़िस्तान में भी बहती है। यह तीसरी सबसे महान साइबेरियाई रिवर मानी जाती है।

8. पराना साउथ अमेरिका
यह नदी साउथ अमेरिका में बहती है जिसका नाम पराना रखा गया है पराना नाम का अर्थ समुद्र जैसी विशाल होना है। साउथ अमेरिका में यह अमेज़न के बाद दूसरी सबसे बड़ी नदी है। इसकी लंबाई 4880 किलोमीटर है यह ब्राजील, पैराग्वे, अर्जेंटीना से बहते हुए अटलांटिक महासागर में मिल जाती है।

9. कांगो नदी अफ्रीका
इस नदी को जेयरे के नाम से भी जाना जाता है। यह अफ्रीका की प्रमुख नदी है जिसकी लंबाई 4700 किलोमीटर है। अफ्रीका की नील के बाद यह अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी नदी है। यह नदी अपने मुहाने पर 7 मील चौड़ी होकर समुद्र में जाकर मिलती है इस नदी से काफी मात्रा में कीचड़ समुद्र में जाकर गिरता है।

10. अमूर अर्गुन नदी रूस और चीन
इसे मुख्यता अमूर नदी के नाम से जाना जाता है जिसकी लंबाई 4444 किलोमीटर है। चूँकि यह रूस और चीन की सीमा पर भी बहती है ऐसे में यह नदी चीन और रूस के बीच जमीन के लिए हुई झड़प में अहम भूमिका अदा करती है। यह झड़पें 17वीं शताब्दी में आरंभ हुईं और 20वीं शताब्दी तक चली थी। इस नदी का उद्गम स्थान पश्चिमी मंचूरिया की पहाड़ियों में शिल्का नदी और अर्गुन नदी के मिलाप से 303 मीटर की ऊंचाई पर माना जाता है।

तो अब आप जान गए होंगे दुनिया की 10 सबसे लंबी नदी कौन सी है। भले की लंबाई के मामले में नील नदी का नाम प्रथम स्थान है लेकिन यदि पानी की मात्रा को देखा जाए तो अमेज़न काफी विशाल नदी है। यह बारिश के समय 190 किलोमीटर तक चौड़ी हो जाती है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते है कि यह कितनी विशाल नदी है। भारत की सबसे बड़ी नदी के बारे में बात करे तो हम सभी जानते है यहां गंगा का नाम सबसे पहले आता है। जिसकी लंबाई 2525 किलोमीटर है यह हिंदुओं के लिए धार्मिक नदी भी है।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"