गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

चमगादड़ उल्टा क्यों लटकता है ?

ulta-kyon


इस पोस्ट में आप जानेंगे चमगादड़ उल्टा क्यों लटकता है और यहाँ आपको चमगादड़ के बारे में जानकारी दी जाएगी। आपने अक्सर देखा होगा कि यह एक ऐसा प्राणी है जो दिन के समय किसी पेड़ या गुफा में उल्टा लटका होता है। जबकि अन्य किसी पक्षी को आपने उल्टा लटकते हुए नहीं देखा होगा। इस प्राणी को आप निशाचर भी कह सकते हैं क्योंकि यह दिन के समय उल्टे लटके हुए सोते रहते है। जबकि रात का अँधेरा होते ही अपने शिकार की तलाश में निकल जाते हैं। आपको बता दे यह दुनिया का एकमात्र स्तनधारी प्राणी है जो आकाश में उड़ान भर सकता है। दुनियाभर में चमगादड़ की एक हजार से भी ज्यादा प्रजातियाँ हैं।

इस प्राणी को देखकर बहुत से लोगो के मन में सवाल होता है कि चमगादड़ की आँख होती है या नहीं ? तो आपको बता दे इनकी आँखे होती है लेकिन यह दिन में प्रकाश की वजह से बहुत कम देख पाते हैं। इनको दो वर्गों में बांटा गया है। पहले वह चमगादड़ होते है जो रात में अपने शिकार या भोजन को खोजने के लिए प्रतिध्वनि का इस्तेमाल करते है। जबकि दूसरे प्रकार के चमगादड़ देखकर अपने भोजन की तलाश करते हैं।

चमगादड़ उल्टा क्यों लटकता है
दरअसल चमगादड़ उल्टा इसलिए लटकते है क्योंकि इससे इनको उड़ान भरने में आसानी होती है। यह अन्य पक्षियों की तरह जमीन से उड़ान नहीं भर सकते है। इनके पैर अविकसित और इतने छोटे होते हैं कि यह जमीन से उड़ने के लिए गति पकड़ने में मदद नहीं कर पाते हैं। जमीन पर इनके पैर शरीर का वजन नहीं संभाल पाते और आपने बहुत ही कम बार ही किसी चमगादड़ को जमीन पर बैठा हुआ देखा होगा। अगर यह किसी कारण जमीन पर बैठ भी जाते है तो ऐसा लगता है कि यह पसरे हुए हैं।

इसके अलावा अक्सर लोगो के मन में एक और सवाल होता है कि जब चमगादड़ उल्टा लटकते हुए सोते हैं तो यह नीचे गिरते क्यों नहीं है। इसका कारण यह है कि इनके पैरो की नसे इस तरह व्यवस्थित रहती है कि इनका वजन ही पैरो को मजबूत पकड़ बनाने में मदद करता है। इनके वजन से पैरो को मिलने वाली मजबूत पकड़ के कारण यह सोने के दौरान भी नीचे जमीन पर नहीं गिरते हैं।

जैसा कि हमने आपको बताया कि चमगादड़ दो तरह से अपने शिकार का पता लगाते है। पहला प्रतिध्वनि और दूसरा देखकर सूंघकर। प्रतिध्वनि में यह शिकार का पता लगाने के लिए ध्वनि तरंग भेजते है। जब यह ध्वनि तरंग किसी शिकार से टकराकर इनके कानों तक पहुँचती है तो इससे चमगादड़ को शिकार का पता चल जाता है। इस तरह यह देखकर और प्रतिध्वनि का इस्तेमाल करके रात में अपने भोजन की तलाश करते हैं।

तो अब आप जान गए होंगे चमगादड़ उल्टा क्यों लटकता है यहाँ आपको चमगादड़ के बारे में जानकारी दी गयी है। आमतौर पर ये प्राणी अंधेरी गुफाओं में किसी बड़े पेड़ में उल्टे लटके होते है। उल्टे लटकते हुए दिन में यह आराम करते है जबकि रात होते ही अपने भोजन की तलाश में निकल पड़ते हैं। यह अपने भोजन में फल कीट पतंगों को खाते हैं।

No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"