आज जानेंगे कि पेड़ के पत्ते हरे क्यों होते हैं। दुनिया के लगभग सभी जीव जंतुओं के विकास के लिए भोजन काफी जरुरी है। भोजन के बिना जीव जंतुओं का संघर्ष करना काफी मुस्किल है। इसी तरह किसी पौधे से पेड़ बनने के लिए उसे भी भोजन की आवश्यकता पड़ती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर पेड़ पौधे भोजन कैसे करते हैं। अगर आपने कभी विज्ञान पढ़ा है तो आपको भी पता होगा कि पेड़ पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया द्वारा भोजन ग्रहण करते हैं और इस प्रक्रिया में क्लोरोफिल जैसे घटक अहम भूमिका निभाते हैं।
दरअसल पेड़ पौधे भोजन के लिए हवा पानी और सूर्य के प्रकाश का उपयोग करते हैं और अधिकतर पेड़ पौधों में इनके पत्ते भोजन बनाने का काम करते है। पेड़ के पत्ते सूर्य से मिली ऊर्जा को संग्रहीत यानी स्टोर कर लेते है। जब पेड़ को भोजन की आवश्यकता होती है। तो बाद में यह पत्ते स्टोर की हुई सूर्य प्रकाश की ऊर्जा का उपयोग करके भोजन बनाते हैं भोजन बनाने की इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहा जाता है।
पेड़ के पत्ते हरे क्यों होते हैं
आपने अक्सर देखा होगा कि ज्यादातर पेड़ के पत्ते हरे होते हैं। तो इसके पीछे क्या कारण है जैसा कि हमने आपको बताया कि पेड़ के पत्ते प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया से भोजन बनाते है। इसमें कुछ घटक भी पत्तियों की मदद करते हैं जिसमें एक मुख्य घटक क्लोरोफिल है।
क्लोरोफिल हरे रंग का होता है और जब सूर्य का प्रकाश पेड़ की पत्तियों पर पड़ता है। तो यह क्लोरोफिल के निर्माण यानी पोषण को बढ़ा देता है जिसके परिणामस्वरूप पेड़ की पत्तियों का रंग हरा हो जाता है। क्लोरोफिल की मदद से पत्तियां हवा, पानी और प्रकाश की मौजूदगी में भोजन का निर्माण करती हैं।
सूर्य प्रकाश की गैर मौजूदगी में पत्ते में मौजूद अन्य घटक जोकि पीले रंग का होता है। इसकी मात्रा बढ़ जाती है इसी कारण सूर्य प्रकाश के आभाव में पेड़ के पत्ते पीले रंग के हो जाते हैं।
कुछ पेड़ों में मौजूद अन्य घटक जैसे लाल और बैंगनी रंग के भी अपना प्रभाव दिखाते है। इसी वजह से कुछ पेड़ के पत्ते अन्य रंग के नजर आते हैं।
आपने देखा होगा कि शरद ऋतु में जब सूर्य की रौशनी अधिक ताकतवर नहीं होती है तो पेड़ के पत्तों का रंग पीला, लाल या बैंगनी हो जाता है। यहां क्लोरोफिल की तुलना में अन्य घटक अपना रंग दिखाते है अर्थात इनकी मात्रा क्लोरोफिल से अधिक हो जाती है।
अब आप सोच रहे होंगे कि कुछ पेड़ पौधे के रंग शुरू से हरा न होकर किसी अन्य रंग के होते हैं। तो इसके पीछे क्या वजह है। आपको बता दे कि क्लोरोफिल घटक तो सभी में पाया जाता है क्योंकि भोजन बनाने में अहम भूमिका अदा करता है।
लेकिन अन्य रंग के पत्तों में क्लोरोफिल की तुलना में पीले, लाल और बैंगनी रंग के रसायन अधिक पाए जाते हैं। पत्तियों में इनकी मात्रा इतनी अधिक होती है कि इनमे हरा रंग छुप जाता है। इसलिए पत्तियां हरा होने की बजाय किसी दूसरे रंग की दिखती हैं।
तो अब आप जान गए होंगे कि पेड़ के पत्ते हरे क्यों होते हैं जिस तरह भोजन हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है। उसी तरह पेड़ पौधों के लिए भी भोजन महत्वपूर्ण होता है। बिना भोजन के इस दुनिया में किसी भी जीव जंतु का जीवित रह पाना संभव नहीं है। पेड़ पौधे प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया से भोजन बनाते हैं और इसमें क्लोरोफिल घटक भोजन बनाने में मदद करता है जो की हरे रंग का होता है और पत्ते को हरा रंग प्रदान करता है।
No comments:
Post a Comment
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।
अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।