गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन 20 जुलाई से

 


गोण्डा। गन्ना विभाग-किसान के द्वार" स्लोगन के साथ गन्ना विकास विभाग गोण्डा 20 जुलाई 2026 दिन सोमवार से ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन शुरु कर रहा है। ये जानकारी देते हुए जिला गन्ना अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि चीनी मिल वार ग्राम स्तरीय गन्ना सर्वे सट्टा प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत चीनी मिल एवं विभाग के कर्मचारी गांव- गांव जाकर 63 कॉलम की सूचना जिसमे किसान के सट्टे से जुड़ी जानकारी जैसे-भूमि का विवरण, गन्ना किस्म व रकबा, बुवाई का समय व तरीका, पौधा/पेड़ी, नाम, पिता का नाम, मोबाइल नम्बर, आधार संख्या एवं बैंक विवरण आदि दर्ज होगी, किसानों को वितरित करेंगे, उन्होंने किसानों से उसे स्वयं देखकर संतुष्ट हो लेंने की अपील की है। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक गोण्डा/मैज़ापुर सुनील कुमार शुक्ल ने कहा कि किसी प्रकार की विसंगति/आपत्ति/शिकायत होने पर मौके पर ही दर्ज करायें, ताकि उसका समय से निस्तारण कराया जा सके। उन्होंने ये भी बताया कि इस दौरान विभाग के कर्मचारी किसानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा एवं पेंशन योजनाओं के बारे मे भी जागरूक करेंगे,जिससे गन्ना आयुक्त की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक गन्ना किसान इन योजनाओं मे अपना नामांकन कराके लाभान्वित हो सके।

”go"