उक्त निर्देश कि क्रम में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी- पतारसी व इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना कारित करने वाले 2 आरोपी अभियुक्तों- 1. कवल सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी ग्राम रोशनपुर पोस्ट गुलाभोज थाना गदरपुर जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड 2. टोनी शेरगिल उर्फ श्रवण सिंह पुत्र सरदार भोला सिंह निवासी वार्ड नम्बर-3 दिनेश पुर थाना दिनेशपुर जनपद उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3 अदद मोबाइल बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान अभियुक्तगणों द्वारा बताया गया कि हम लोगो ने वाहन लूटने के उद्देश्य से गोरखपुर से कार यू0पी0 14 बी0एन0 0661 बुक किया था और रास्ते में ड्राइवर इरफान की हत्या कर शव को सड़क के किनारे पुलिया के नीचे फेंक दिया था और कार को गोण्डा रेलवे स्टेशन पर खड़ी कर वहां से फरार हो गए थे। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।’गिरफ्तार कर्ता टीम मे 1. पंकज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय टीम एवं 2. संतोष कुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल मय टीम शामिल रहे।

