बताते चले कि देवमई के एकमात्र कायस्थ परिवार पर हमला चौकी इंचार्ज ने नहीं की कार्रवाई, एएसपी ने शिकायत पर बकेवर थाने पहुंचकर दर्ज कराया मुकदमा बिंदकी फतेहपुर-
फतेहपुर। मामला जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के देवमई ग्राम में रह रहे एकमात्र कायस्थ परिवार के युवक द्वारा अंतरजातीय विवाह किए जाने से कुपित लोगों ने घर पर घुसकर हमला किया और युवक उसकी पत्नी भाई को गंभीर छोटे पहुंचाई । जिसकी तहरीर देवमई चौकी इंचार्ज ने लेकर रख ली और कोई कार्रवाई नहीं की मामले की शिकायत अपर पुलिस अधीक्षक से होने पर उन्होंने स्वयं थाना बकेवर पहुंच कर घटना की बाबत जानकारी ली और पुलिस युवक को बुलाकर बयान भी लेने के साथ ही उन्होंने तत्काल थाना बकेवर में मुकदमा दर्द करने के साथ ही घायल युवक का चिकित्सीय परीक्षण कराने के निर्देश दिए। देवमई में तरुण निगम नामक युवक ने कुशवाहा बिरादरी की युवती मीनू देवी से अंतर्जातीय विवाह कर लिया था जिस पर उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा भी उनके पक्ष में आदेश जारी किए गए थे। तरुण निगम व मीनू देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव के ही राजू कुशवाहा पुत्र श्यामलाल, मुनारी उर्फ रोहित, निखिल पुत्र राम किशोर कुशवाहा के साथ पंकज मिश्र पुत्र चंद्र प्रकाश मिश्रा व चंद्र प्रकाश मिश्रा पुत्र जगन्नाथ ने उनके घर में रात 8:00 बजे घुसकर हमला किया लाठी-डंडे धारदार हथियार व पिस्टल लेकर पहुंचे हमलावरों ने बुरी तरह मारा-पीटा जिससे तरुण निगम के भाई को आदित्य निगम को गंभीर चोटें पहुंची। हमलावरों ने महिलाओं के साथ भी अभद्रता की लेकिन देवमई चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी द्वारा तहरीर मिलने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की गई और ना ही मुकदमा दर्ज कराया गया आज जब यह मामला कायस्थ संगठनों के पास पहुंचा और इसी के साथ उपजा के प्रांतीय अध्यक्ष डाक्टर जी सी श्रीवास्तव के संज्ञान में आया तो उन्होंने अपर पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से इस मामले की शिकायत की जिस पर त्वरित एक्शन लेते हुए एडिशनल एसपी स्वयं थाना बकेवर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के पश्चात तत्काल मुकदमा दर्ज कराया साथ ही पीड़ित और घायल का चिकित्सीय परीक्षण भी कराया गया। थानाध्यक्ष बकेवर ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घायलों का डाक्टरी मुवायना करवाया गया है।विवेचना प्रचलित है। दोशीजनों के विरूद्ध कार्रवाई होगी। प्रदेश अध्यक्ष उपजा द्वारा पीडित परिवार को न्याय दिलाने की खबर सुनते ही प्रदेश के पत्रकारों ने अपने अध्यक्ष को दी ढेरो शुभकामनाएं

