गोण्डा। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस मनकापुर के उपरांत जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार ने तहसील मनकापुर अंतर्गत निर्माणाधीन अटल आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने निर्माणाधीन विद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल, बॉयज हॉस्टल सहित विद्यालय के सभी भवनों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही वहां पर उपस्थित संबंधित कार्यदायी संस्था के अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए हैं कि निर्धारित समय सीमा के अंदर तथा मानक एवं गुणवत्ता के साथ विद्यालय का निर्माण करना सुनिश्चित करें। ताकि विद्यालय को वर्तमान सत्र में प्रारंभ किया जा सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मनकापुर आकाश सिंह, तहसीलदार पैगाम हैदर मनकापुर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी योगेश दीक्षित, जिला विकास अधिकारी दिनकर विद्यार्थी, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, पुलिस क्षेत्राधिकारी मनकापुर सहित सभी संबंधित कार्य संस्था के अधिकारीगण सहित सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

