गोण्डा। ’क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी डॉ अशोक कुमार के निर्देशानुसार समस्त चिकित्सालयों में ब्व्टप्क्-19 से संबंधित दवाओं का निःशुल्कवितरण किया जा रहा है’ प्रभारी चिकित्साधिकारी नगर गोंडा के डॉ शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि चिकित्सालय में आ रहे सभी जरूरतमंद व आम जनमानस को इस वैश्विक महामारी से बचने के लिए आयुष काढ़ा,अणु तेल,संजीवनी वटी,गिलोय घनवटी,सुदर्शन चूर्ण आदि कई प्रकार के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले दवाइयां निशुल्क वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से बचने के लिए हमें अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा। शुद्ध और ताजा भोजन लेना ही श्रेयस्कर है। भारतीय खानपान संस्कृति में शाकाहार से बेहतर कुछ नहीं हो सकता।तुलसी, गिलोय और काली मिर्च का काढ़ा बनाकर दिन में तीन से चार बार लेना चाहिए। इससे शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है। संभव हो तो घर में हवन सामग्री में गाय का घी, गूग्गल और कपूर मिलाकर यज्ञ करें। इसके धुएं से घर में किसी भी तरह का बैक्टीरिया अथवा वायरस मर जाएगा। ’योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी’ ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए योग के आसन एक रामबाण उपाय हैं। योग से शरीर पूर्णतया स्वस्थ रहता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ने के साथ ही श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है। जाहिर है स्वस्थ शरीर में किसी भी तरह के संक्रमण का सवाल ही नहीं उठता। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने का एकमात्र सर्वमान्य हल योगासन ही है।
-बढ़ती हैं श्वेत रक्त कणिकाएं
प्रतिदिन नियमित तौर पर योगासन करने से शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं में वृद्धि होती है। इन्हीं की वजह से रोग से प्रतिरोधात्मक क्षमता बढ़ती है। जब हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है कि कोई वायरस या कीटाणु हमें संक्रमित नहीं कर पाता है। हमारे शरीर की रोगों से लड़ने वाली यह प्रणाली उसे स्वमेय खत्म कर देती है। इस तरह महज योग से हम कोरोना से लड़ाई जीत सकते हैं। इसके साथ ही पांच प्राणायाम और पांच आसनों के जरिये रक्तचाप, तनाव, मुधमेह, हृदयरोग आदि से बचा जा सकता है। साथ ही योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने अंत में कहा कि आप सभी नियमित रूप से भस्त्रिका प्राणायाम,कपालभाति प्राणायाम,अनुलोम- विलोम प्राणायाम ,भ्रामरी प्राणायाम, उदगीत प्राणायाम का अभ्यास करके आप अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ा सकते हैं। और स्वयं को निरोगी बना सकते हैं। ’राम रूप’ द्वारा नियमित रूप से चिकित्सालय में आ रहे जरूरतमंद व्यक्ति व आम जनमानस को आयुष काढ़ा व संशमनी वटी दिया जा रहा है।

