गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-बाइक व बस की टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत, दो नाबालिग बच्चों समेत बाइक सवार घायल

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। बाइक व बस की टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई वहीं दो नाबालिग बच्चों समेत बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाली करनैलगंज अंतर्गत लखनऊ गोंडा मार्ग पर कटरा घाट सरयू पुल पर रोडवेज व बाइक सवार में टक्कर हो गई। जिमसें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति नाजुक है। बुधवार की दोपहर बाद लखनऊ गोंडा मार्ग पर कटरा घाट सरयू पुल पर बाइक सवार लखनऊ की तरफ जा रहा था। तथा लखनऊ की तरफ से आ रहे रोडवेज से टक्कर हो गई। जिसमें रामावती उर्फ मुन्नी पत्नी दशरथ उम्र 35 निवासी मुंडेरवा की मौके पर ही मौत हो गयी तथा रामभवन पुत्र दुखहरण उम्र 22 निवासी सुमेरपुर थाना कटरा बाजार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ दो बच्चे रंजना 13 वर्ष व लवकुश 5 वर्ष भी घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉ. सुनील सिंह ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

”go"