- डीएम ने कन्ट्रोल रूम में पहुंचकर जिला अस्पताल के कोविड वार्ड की गतिविधियों को लाइव देखा
गोण्डा। कोविड-19 नियंत्रण को लेकर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही द्वारा स्वयं मानीटरिंग की जा रही है। शुक्रवार देर रात डीएम ने कोविड कन्ट्रोल रूम पहंुचकर आॅन लाइन स्ट्रीमिंग के माध्यम से जिला अस्पताल के कोविड वार्ड में हो रही गतिविधियों को देखा। इसके बाद उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर कोविड की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमओ को सख्त निर्देश दिए कि जनपद में कोविड टेस्ट की संख्या में और अधिक वृद्धि करते हुए तेजी लाई तथा कोविड मरीजों की शत-प्रतिशत कान्टैक्ट ट्रैसिंग कराते हुए होम आइसालेशन में रह रहे सभी लोगों को मेडिकल किट अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाय। श्रम, खाद्य सुरक्षा तथा वाणिज्य कर विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बाजारों में जाएं तथा दुकानदारों व जनसामान्य से कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराएं तथा जो भी दुकानदार प्रोटोकाल का उल्लंघन करें उसके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रवर्तन कार्य के साथ साथ लोगों को कोविड से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जाय। बैठक में जिलाधिकारी ने सीएमओ को निर्देश दिए कि अलग-अलग लेवल के कोविड अस्पतालों में उपलब्ध बेड्स की संख्या उन्हें हर दो घन्टे पर उपलब्ध कराई जाय। उन्होंने कोविड कमाण्ड कन्ट्रोल रूम में लगे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलग-अलग ब्लाकवार सैम्पलिंग, कान्टैक्ट ट्रैसिंग व मेडिकल किट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी है तथा निर्देश दिए हैं कि वे ब्लाकवार इसकी मानीटरिंग करेगें तथा खराब परफारमेन्स मिलने पर सम्बन्धित स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी तय करेगें। बैठक में एडीएम राकेश सिंह, सीएमओ डा0 अजय सिंह गौतम, प्रमुख्य अधीक्षक जिला अस्तपाल डा0 घनश्याम सिंह, जिला सर्विलान्स अधिकारी डा0 देवराज, डा0 मलिक आलमगीर, डा0 आरपी सिंह, महामारी विशेषज्ञ डा0 हसन, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, ओएसडी शिवराज शुक्ला सहित अन्य अधिकरारीगण उपस्थित रहे।

