गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-भंभुआ पुलिस चौकी प्रभारी ने चौकी में बनें स्टाफ रूम, मेस सहित पूरे परिसर की सफाई एंव सेनिटाइज कराया

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच पुलिस चौकी स्टाफ व फरियादियों की सुरक्षा के दृष्टिगत भंभुआ पुलिस चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार गंगवार ने शुक्रवार को चौकी में बनें स्टाफ रूम, मेस सहित पूरे परिसर की सफाई एंव सेनिटाइज कराया। तथा समस्त स्टाफ को साफ-सफाई के साथ कोविड नियमों का पालन करते रहने की हिदायत दी। दूसरी तरफ कटरा बाजार के ग्राम पंचायत महादेव के नवनिर्वाचित प्रधान प्रतिनिधि फूलचंद मिश्रा ने वैश्विक महामारी को देखते हुए पूरे ग्राम सभा को संक्रमण के रोकथाम के लिए अपने निजी पैसों से सैनिटाइजर व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया। ग्राम प्रधान ने शपथ ग्रहण से पूर्व अपने निजी खर्चे से गांव में घर-घर जाकर मास्क वितरित किया तथा गांव की गलियों व घरो को सैनेटाइज करवाया। इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए बच्चों,  बुजुर्गों व महिलाओं को अनावश्यक घरों से न निकलने तथा मास्क लगाने के प्रति जागरूक किया। ग्राम वासियों को से अपील करते हुए कहा अनावश्यक कहीं बाहर न जाएं जब बहुत ही जरूरी हो तो ही बाहर जाएं और मास्क का प्रयोग व दो गज दूरी बनाकर रखें। इस मौके पर रमेश कुमार मिश्र, रामजी पाठक, राकेश मिश्र,  सुनील पाठक, राहुल मिश्र, रंजीत मिश्रा, आनंद शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
”go"