गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-कुत्तों ने हिरण को घेर कर उस पर हमला बोल दिया, भनक लगते हीयुवाओं ने कुत्तों के चंगुल से हिरण को बचाया

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। क्षेत्र के नरायनपुर मांझा के पास बगीचे में कुत्तों ने हिरण को घेर कर उस पर हमला बोल दिया। जिसकी भनक फाउंडेशन के सदस्यों को लगते ही युवाओं ने कुत्तों के चंगुल से हिरण को बचा लिया और प्राथमिक उपचार कर वन विभाग के हवाले सौंप दिया। शनिवार की सुबह आजाद युवा विकास फाउंडेशन के संस्थापक करनैलगंज क्षेत्र के नरायनपुर माझा गॉंव निवासी हर्षित सिंह सूर्यवंशी की टीम द्वारा गाँव के पास घने जंगल मे कुत्तों से घिरे हिरण को न केवल बचाया बल्कि उसका प्राथमिक इलाज करने के बाद वन विभाग को सूचना देकर विभाग से आये लोगो को सौंपकर उसकी जान बचाने का कार्य किया। बेजुबान जानवरों की सेवा में भी उक्त संस्था लगातार लगी हुई है। विगत वर्ष भी इस फाउंडेशन की टीम द्वारा कुत्तों से दो हिरणों को बचाया गया था। आजाद युवा विकास फाउंडेशन द्वारा सरयू सफाई अभियान की शुरुआत, दुर्घटनाग्रस्त पीड़ितों को हॉस्पिटल पहुँचाना, गरीबो मजलूमों की सेवा, गरीब बच्चों की पढ़ाई में मदद आदि सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। जिसकी क्षेत्र में चर्चा व प्रशंसा की जा रही है। हिरण की जान बचाने में संस्थाध्यक्ष हर्षित सिंह की टीम में सन्तोष सिंह,भोला सिंह, सचिन, शिवम, शुभम, शिवांशु का सराहनीय योगदान रहा।

”go"