गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-एक ही परिवार के कई लोगों की मौत को प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामान्य मौत बताया

 
Image SEO Friendly

कर्नलगंज-गोण्डा। करीब एक माह पूर्व करनैलगंज के ग्राम चकरौत व नगर के मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा में एक ही परिवार के कई लोगों की मौत होने के बाद शुक्रवार को ग्राम चकरौत व शनिवार को नगर में प्रशासनिक व स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। स्थिति सामान्य होने के बाद पहुंची टीम से ग्रामीणों की नोकझोंक भी हुई। प्रशासन ने सभी मौतों को सामान्य मौत बताया है तथा सामान्य मौत होने की रिपोर्ट डीएम को भेजी है वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत में एक व्यक्ति की जांच में कोरोना पॉजिटिव होने तथा बाकी लोगो द्वारा जांच न कराने की बात कही है। मौके पर जांच टीम में एसडीएम, सीओ, बीडीओ, एडीओ व सीएचसी अधीक्षक सामिल रहे। कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी देने व जनता के स्वास्थ्य का परिक्षण करने के लिये नगर के साथ ग्राम पंचायतों में भी निगरानी समिति गठित है। शुक्रवार को पीएचसी चकरौत के प्रांगण में ग्राम पंचायत चकरौत के निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम सत्रुहन पाठक ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये एसडीएम ने निगरानी समिति के कर्तव्यों को विस्तार से बताया। और कहा कि पूरे लगन के साथ यदि निगरानी समिति कार्य करती है, तो गांव की जनता जागरूक होकर महामारी की चपेट में आने से बच सकती है। सीओ मुन्ना उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी आरएन पांडेय, सहायक विकास अधिकारी पंचायत अभिषेक प्रताप सिंह, फार्मेशिष्ट शिवमंगल सिंह ने बैठक को सम्बोधित करते हुये निगरानी समिति के कर्तव्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुये बचाव के अनेको उपाय सुझाये। करनैलगंज नगर के मोहल्ला भैरवनाथ पुरवा में शनिवार को टीम पहुंची और पांच लोगों के नमूने लिए। यहाँ दो अलग अलग परिवारों में पांच व 12 दिन में 12 लोगों की मौत हुई है। एक माह बाद कोई टीम मोहल्ले में पहुंची हंे

”go"