गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

गोण्डा-टिनशेड रखने के विवाद को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में 11 घायल

 
Image SEO Friendly

गोण्डा। जनपद के परसपुर थाना क्षेत्र के त्यौरासी हरदीटांड़ गांव के मजरे लोहारनपुरवा में टिनशेड शेड रखने के विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित 11 लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों की तरफ से थाना परसपुर में महिला सहित 8 लोगों के खिलाफ क्रास रिपोर्ट दर्ज कराई गई हंे थाना परसपुर क्षेत्र के त्यौरासी हरदीटांड़ गांव के मजरे लोहारनपुरवा निवासी मुन्ना लाल विश्वकर्मा ने शनिवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि टिनशेड रखने के विवाद को लेकर उसके गांव के रहने वाले धनलाल विश्वकर्मा, पाटनदीन, संतकुमार व रोहित शनिवार की सुबह उससे अभद्रता करते हुए लाठी-डंडे से मारने लगे। शोर करने पर उसका बेटा अवधेश व गुरुदीन, बहू कमलेश देवी व पूजा, पत्नी सिरताजी व रिश्तेदार मंगल बचाने आये तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। जिससे से सभी को चोटें आई हैं। मुन्ना लाल की तहरीर पर धनलाल विश्वकर्मा, पाटनदीन विश्वकर्मा, संतकुमार विश्वकर्मा व रोहित विश्वकर्मा के खिलाफ थाने में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं दूसरे पक्ष के पाटनदीन विश्वकर्मा ने इसी विवाद को लेकर मुन्नालाल समेत कई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह सभी उसके घर पर चढ़ आए और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। शोर करने पर उसका बेटा रोहित, पाटनदीन व भाई संत कुमार बचाने दौड़े तो आरोपियों ने उन्हे भी मारापीटा। पाटनदीन की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

”go"