गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

कोरोना जांच कराकर रिपोर्ट का इंतजार करने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़ा

Image SEO Friendly


हरिद्वार । जिले में कोविड रिपोर्ट की पेंडेंसी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिले में शुक्रवार को कोरोना जांच कराकर रिपोर्ट का इंतजार करने वाले मरीजों का आंकड़ा अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया था। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 38, 920 लोगों की कोविड रिपोर्ट अभी पेंडिंग चल रही है। जबकि जिले के कोरोना मरीजों की रिपोर्ट 21 सरकारी और निजी लैब में भेजने की व्यवस्था प्रशासन ने की हुई है, लेकिन लैब की सुस्ती भारी पड़ने लगी है। इस सुस्ती का परिणाम रोजाना बढ़ते कोरोना संक्रमितों की संख्या के रूप में सामने आ रहा है। हाल यह है कि आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने में 4 से 5 या इससे भी अधिक समय लग रहा है। टेस्ट कराने वाले लोगों पर रिपोर्ट आने तक की जो सख्ती बीते साल थी वह आज देखने को नहीं मिल रही है। होम आइसोलेशन में न रहकर यदि इनमें से कोई भी संक्रमित बाहर निकलता है तो वह न जाने कितने लोगों को संक्रमित कर रहा होगा। स्वास्थ्य विभाग को शायद इसकी कोई चिंता ही नहीं है। सीएमओ डॉ एसके झा का कहना है कि लैब पर इस समय जांच का काफी दबाव है जिस कारण थोड़ी देरी हो रही है। इसके बाद भी लैब को जल्द से जल्द रिपोर्ट भेजने के लिए कहा जा रहा है। टेस्टिंग में हम पहले ही काफी तेजी ला चुके है जिस कारण भी रिपोर्ट आने में थोड़ा समय लग रहा है।
”go"