गोण्डा लाइव न्यूज एक प्रोफेशनल वेब मीडिया है। जो समाज में घटित किसी भी घटना-दुघर्टना "✿" समसामायिक घटना"✿" राजनैतिक घटनाक्रम "✿" भ्रष्ट्राचार "✿" सामाजिक समस्या "✿" खोजी खबरे "✿" संपादकीय "✿" ब्लाग "✿" सामाजिक "✿" हास्य "✿" व्यंग "✿" लेख "✿" खेल "✿" मनोरंजन "✿" स्वास्थ्य "✿" शिक्षा एंव किसान जागरूकता सम्बन्धित लेख आदि से सम्बन्धित खबरे ही निःशुल्क प्रकाशित करती है। एवं राजनैतिक , समाजसेवी , निजी खबरे आदि जैसी खबरो का एक निश्चित शुल्क भुगतान के उपरान्त ही खबरो का प्रकाशन किया जाता है। पोर्टल हिंदी क्षेत्र के साथ-साथ विदेशों में हिंदी भाषी क्षेत्रों के लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है और भारत में उत्तर प्रदेश गोण्डा जनपद में स्थित है। पोर्टल का फोकस राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को उठाना है और आम लोगों की आवाज बनना है जो अपने अधिकारों से वंचित हैं। यदि आप अपना नाम पत्रकारिता के क्षेत्र में देश-दुनिया में विश्व स्तर पर ख्याति स्थापित करना चाहते है। अपने अन्दर की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर एक नई पहचान देना चाहते है। तो ऐसे में आप आज से ही नही बल्कि अभी से ही बनिये गोण्डा लाइव न्यूज के एक सशक्त सहयोगी। अपने आस-पास घटित होने वाले किसी भी प्रकार की घटनाक्रम पर रखे पैनी नजर। और उसे झट लिख भेजिए गोण्डा लाइव न्यूज के Email-gondalivenews@gmail.com पर या दूरभाष-8303799009 -पर सम्पर्क करें।

काली मिर्च,स्वाद भरपूर, ब्लड प्रेशर भी करे दूर

Image SEO Friendly

मसालों में काली मिर्च का उपयोग न केवल स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि इसके उपयोग से कई सेहत से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। काली मिर्च में मैग्नीज, पोटैशियम, आयरन, डायटरी फाइबर, विटामिन सी और के उचित मात्रा में पाए जाते है। रिसर्च से यह बात सामने आई है कि इसमें मौजूद पेपरीन बॉडी में कुछ खास न्यूट्रिएंट्स की मात्रा बढ़ाकर हमारे बॉडी फंक्शन्स को बेहतर बनाने में मदद करते है। काली मिर्च की एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीइन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी के कारण आयुर्वेद में इसको एक लाभकारी औषधि का दर्जा दिया गया है। सर्दियों में इसका उपयोग दवाएं बनाने में किया जाता है। आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉ. वृशाली का कहना है कि रोज काली मिर्च खाने या चाय में चुटकीभर प्रयोग करने से आपको कई फायदे हो सकते हैं।

आइये जानते है इसके प्रयोग से होने वाले फायदे के बारे में :
  • यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन कैंसर सेंटर के वैज्ञानिको के अनुसार काली मिर्च में विटामिन सी, ए, फ्लेवनॉयड्स, कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स उचित मात्रा में होने के कारण इसके सेवन से कैंसर होने का खतरा कम होता है। दिन भर की डाइट में आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर का इस्तेमाल उचित होता है।
  • एक चम्मच घी में थोड़ी सी पीसी हुई काली मिर्च और मिश्री मिलाकर रोजाना खाने से याददाश्त तेज होती है।
  • काली मिर्च में उपस्थित पेपरीन पाचन को सही रखने में मदद करती है। यह डायरिया, कॉन्स्टिपेशन और एसिडिटी में आराम दिलाती है।
  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में काली मिर्च बहुत ही लाभकारी होती है। ब्लड प्रेशर अधिक होने पर एक छोटी चम्मच काली मिर्च का पाउडर आधे गिलास पानी के साथ नियमित रूप से खाने पर बीपी कंट्रोल होने में मदद मिलती है।
  • काली मिर्च में पाया जाने वाला पोटेंटफाइटोन्यूट्रियंट फैटी कोशिकाओं को तोड़ कर वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
  • कालीमिर्च के सेवन से शरीर में सेरोटोनिन हार्मोन बनता है, जो हमारे मूड को अच्छा रखने में मदद करता है। सेरोटोनिन की मात्रा बढ़ने से डिप्रेशन जैसी समस्या से निजात मिलती है।


No comments:

Post a Comment

कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।

अस्वीकरण ( Disclaimer )
गोण्डा न्यूज लाइव एक हिंदी समुदाय है जहाँ आप ऑनलाइन समाचार, विभिन्न लेख, इतिहास, भूगोल, गणित, विज्ञान, हिन्दी साहित्य, सामान्य ज्ञान, ज्ञान विज्ञानं, अविष्कार , धर्म, फिटनेस, नारी ब्यूटी , नारी सेहत ,स्वास्थ्य ,शिक्षा ,18 + ,कृषि ,व्यापार, ब्लॉगटिप्स, सोशल टिप्स, योग, आयुर्वेद, अमर बलिदानी , फूड रेसिपी , वाद्ययंत्र-संगीत आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी केवल पाठकगणो की जानकारी और ज्ञानवर्धन के लिए दिया गया है। ऐसे में हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि आप किसी भी सलाह,उपाय , उपयोग , को आजमाने से पहले एक बार अपने विषय विशेषज्ञ से अवश्य सम्पर्क करे। विभिन्न विषयो से सम्बन्धित ब्लाग/वेबसाइट का एक मात्र उद्देश आपको आपके स्वास्थ्य सहित विभिन्न विषयो के प्रति जागरूक करना और विभिन्न विषयो से जुडी जानकारी उपलब्ध कराना है। आपके विषय विशेषज्ञ को आपके सेहत व् ज्ञान के बारे में बेहतर जानकारी होती है और उनके सलाह का कोई अन्य विकल्प नही। गोण्डा लाइव न्यूज़ किसी भी त्रुटि, चूक या मिथ्या निरूपण के लिए जिम्मेदार नहीं है। आपके द्वारा इस साइट का उपयोग यह दर्शाता है कि आप उपयोग की शर्तों से बंधे होने के लिए सहमत हैं।

”go"